Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू
Breaking News

Jamshedpur News :सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ काम होगा चालू

News DeskBy News DeskNovember 27, 2025Updated:November 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

मीटिंग में फैसला.
-14 पाये बनने हैं, एक बार में तीन पाये बनेंगे
-पायों के बीच आने-जाने का पर्याप्त स्थान होगा
-स्कूली विद्यार्थियों और व्यवसायियों को कम तकलीफ हो, इसका ध्यान रखना होगा
-अभी एक हफ्ता चलेगा काम, फिर होगी समीक्षा
-डिमना चौक से मानगो चौक तक पूर्ण नो इंट्री का भी प्रस्ताव
-ट्रैफिक व्यवस्था में होगा मामूली बदलाव
-बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा

JAMSHEDPUR। मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध आज जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और उनके सहयोगी, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो के ट्रैफिक इन्सपेक्टर हरियाउध करमाली और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज और जनता की तरफ से उपेंद्र सिंह मस्तान मौजूद रहे। मीटिंग में फ्लाइओवर के मुद्दे पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चर्चा हुई। गौरतलब है कि मानगो फ्लाईओवर का मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रैंप के निर्माण को लेकर गतिरोध आ गया था। दो दिन पहले स्थानीय नागरिकों ने काम रुकवा दिया था।

 

बैठक में यह निर्णय हुआ कि जो रैंप बनेगा, उसके लिए एक महीना के भीतर उसके सारे खंभे खड़े कर दिये जाएंगे। एक साथ सभी खंभों पर काम नहीं होगा। 14 खंभे बनने हैं। एक बार में तीन-तीन खंभों का ढांचा खड़ा किया जाएगा। दो खंभों के बीच में सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा ताकि दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित न हो। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल किया गया है।

 

Ghatsila: स्थानीय कंपनियों को गालूडीह के ग्रामीणों की चेतावनी, 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

सरयू राय ने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे तक बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर मानगो पुल की ओर जाने के लिए ट्रैफिक पूरी तरह खुला रहेगा। उसके बाद मानगो पुल से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक आने का ट्रैफिक दिन भर खुला रहेगा। पायल सिनेमा से मानगो चौक तक जो सड़क है, उसका एक हिस्सा हमेशा खुला रहेगा। इन पर छोटी गाड़ियां ही जा सकेंगी जैसे टेंपो, छोटी कार, दोपहिया वाहन आदि।
सरयू राय ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। कुछ छोटी गाड़ियों को दाईगुट्टू होकर ले जाया जाएगा। इनमें दोपहिया, टेंपू और छोटी कारें जाएंगी। बड़ी कारें (एक्सयूवी, सफारी, फारचूनर) आदि 15 नंबर से नेशनल हाईवे की तरफ या चेपा पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड की तरफ से जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि ये सारे काम हफ्ते भर के ट्रायल के तौर पर किये जाएंगे। एक हफ्ते के बाद एक बार फिर मीटिंग होगी और उसमें समीक्षा की जाएगी। गतिरोध इसी शर्त के साथ टूटा। आज रात या कल सुबह से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चालू हो जाएगा। पायल सिनेमा से लेकर मानगो चौक की तरफ जो दुकानें हैं, उनको कोई परेशानी न हो, उनका बिजनेस कम से कम प्रभावित हो। जो स्कूली विद्यार्थी हैं, उनका हित प्रभावित न हो।

 

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में BJP नेता और गायक बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

श्री राय ने बताया कि बैठक में एक और सुझाव आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक के इलाके में पूरे दिन नो इंट्री रहे। दो बार इंट्री खुलने से बड़े पैमाने पर जाम लगता है। इसलिए डिमना चौक से मानगो चौक तक दिन भर नो इंट्री रहे। इस संबंध में श्री राय उपायुक्त से बात करेंगे। मीटिंग स्थल पर आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, संतोष भगत, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक फोन पर 65 करोड़ रुपये स्वीकृत

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने इस बात पर खासी नाराजगी व्यक्त की कि लोग स्कीम पास कराकर भूल जाते हैं। 14 महीने से एक छोटी सी बात के लिए काम में रुकावट आ रही थी। बात यह थी कि टाटास्टील की बिजली की तार ऊपर से आ रही थी और नीचे से पानी का पाइपलाइल जा रहा था। इसे हटाना था। जुस्को ने 65 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था। यह काम पथ निर्माण विभाग के ठेकेदार को करना था। प्रस्ताव भेजा गया था। इस फाइल पर सैंक्शन करने वाले लोग 14 महीने से बैठे हुए थे। 26 नवंबर को, यानी कल उन्हें बताया गया कि अगर यह काम जल्द से जल्द नहीं हुआ तो फ्लाईओवर निर्माण के कार्य में साल भर की देरी हो जाएगी। 26 नवंबर को ही श्री राय ने अधीक्षण अभियंता, चाईबासा को फोन किया और कड़ाई से कहा कि इस अति आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान करें और अधीक्षण अभियंता ने स्वीकृति दे दी। अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेज़ी आएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Ghatsila: स्थानीय कंपनियों को गालूडीह के ग्रामीणों की चेतावनी, 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

October 19, 2026

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में BJP नेता और गायक बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

October 19, 2026

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026
Recent Post

Ghatsila: स्थानीय कंपनियों को गालूडीह के ग्रामीणों की चेतावनी, 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

October 19, 2026

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में BJP नेता और गायक बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

October 19, 2026

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group