Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होगी जिला स्तरीय गोष्ठी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होगी जिला स्तरीय गोष्ठी

News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, मीरा मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, एसआईआर फेज-2, तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर फेज-2 पर विशेष चर्चा

बैठक में विशेष रूप से एसआईआर फेज-2 की समीक्षा की गई। पांच अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में छूटे योग्य मतदाताओं के नाम पुनः शामिल कराने की प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। नेताओं ने बूथ स्तर पर सक्रिय निगरानी, जनसंपर्क और समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर

आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी मंडलों में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि तथा सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुआ।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हाल के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

Adityapur: सालडीह खरकाई नदी घाट पर युवक के शव मिला , आदित्यपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था युवक

पूर्णिमा साहू और आभा महतो ने दिया संगठन मजबूत करने का संदेश

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मासिक संगठनात्मक बैठक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठनात्मक रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो ने संगठनात्मक अनुशासन, नियमित जनसंपर्क और बूथ समितियों को सक्रिय करने की आवश्यकता बताई।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि भाजपा का स्थायी विस्तार तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प ले।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला स्तरीय गोष्ठी

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सीतारामडेरा स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी के दुर्गा काली मंदिर हॉल में शाम 5 बजे जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन का उद्देश्य वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और यातनाओं का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उस ऐतिहासिक त्रासदी से परिचित कराना है।

Saraikela: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से परिवहन मंत्री सख्त, दिये जाम मुक्त करने के आदेश, सड़क की बदहाली को लेकर JARDCL की भूमिका पर उठाए सवाल

बैठक के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सभी बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले 11 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत पोद्दार ने दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: सालडीह खरकाई नदी घाट पर युवक के शव मिला , आदित्यपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था युवक

October 3, 2026

Saraikela: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से परिवहन मंत्री सख्त, दिये जाम मुक्त करने के आदेश, सड़क की बदहाली को लेकर JARDCL की भूमिका पर उठाए सवाल

October 3, 2026

Jamshedpur: 734 करोड़ के GST घोटाला में जमशेदपुर, रांची की कई कंपनियों के लेन-देन ED के रडार पर, फर्जी आईटीसी खरीदने वाली कंपनियों पर भी दबिश की तैयारी

October 3, 2026
Recent Post

Adityapur: सालडीह खरकाई नदी घाट पर युवक के शव मिला , आदित्यपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था युवक

October 3, 2026

Saraikela: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से परिवहन मंत्री सख्त, दिये जाम मुक्त करने के आदेश, सड़क की बदहाली को लेकर JARDCL की भूमिका पर उठाए सवाल

October 3, 2026

Jamshedpur: 734 करोड़ के GST घोटाला में जमशेदपुर, रांची की कई कंपनियों के लेन-देन ED के रडार पर, फर्जी आईटीसी खरीदने वाली कंपनियों पर भी दबिश की तैयारी

October 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group