Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग
Breaking News

Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

News DeskBy News DeskMay 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पदों के सृजन एवं संशोधन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह पहल अदिवासी कुड़मि समाज, केंद्रीय समिति की ओर से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर की है एवं अपने पत्र के साथ समिति द्वारा दिए गए पत्र को भी संलग्न किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के स्नातकोत्तर विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुड़माली भाषा में अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस भाषा में शैक्षणिक पदों का सृजन नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भाषाओं में शैक्षणिक पदों के सृजन का निर्णय लिया गया था, जिसमें कुड़माली भाषा के लिए भी पद सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। बावजूद इसके, वर्तमान में विभाग द्वारा निर्गत संकल्प में कुड़माली भाषा के पदों का समुचित उल्लेख नहीं होना चिंता का विषय है।

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि कुड़माली भाषा झारखंड की द्वितीय राजभाषा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मातृभाषा आधारित शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग एवं संबंधित महाविद्यालयों में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पदों का शीघ्र सृजन एवं संशोधन आवश्यक है।

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्रीय भाषा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। विधायक पूर्णिमा साहू ने उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार तथा कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर जमशेदपुर पुलिस

October 20, 2026

JIO ने अपने IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए, एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group