Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से उनकी शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पेयजल से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे आवेदन

जन शिकायत निवारण दिवस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें पेयजल समस्या, जन्म प्रमाण पत्र, आर्म्स लाइसेंस, नाला एवं जल निकासी, जमीन संबंधी विवाद, पेंशन, आवास और राशन से संबंधित मामले शामिल रहे।

इसके अलावा विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, अतिक्रमण, राजस्व एवं दाखिल-खारिज, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, विद्यालय एवं शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं।

आवेदनों के प्राथमिकता पर निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों के समाधान के लिए एक से अधिक विभागों के बीच समन्वय जरूरी है, वहां अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

संवेदनशीलता के साथ शिकायतों के समाधान पर जोर

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और निर्धारित नियमों के तहत उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

उन्होंने पदाधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुनने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संवाद और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026

Saraikela: कार की चपेट में आने से नीमडीह के तीन बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद कार सवार फरार

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MTMH कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान; अधिकतम ₹1,00,306

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group