Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का कोषागार पर औचक निरीक्षण, DDO बिलों की सख्त जांच के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का कोषागार पर औचक निरीक्षण, DDO बिलों की सख्त जांच के निर्देश

    News DeskBy News DeskApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कोषागार का औचक निरीक्षण कर वित्तीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोषागार के माध्यम से होने वाले सभी वित्तीय लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और हर प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हो।

     DDO बिलों की गहन जांच के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोषागार जिले की वित्तीय व्यवस्था का “ब्रेन” होता है। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) द्वारा प्रस्तुत बिलों की गहराई से जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विपत्र कोषागार संहिता के नियमों के अनुरूप हों और आवंटन की शर्तों का पालन किया गया हो।

     वेतन और मानदेय भुगतान में पारदर्शिता

    उपायुक्त ने कर्मियों के वेतन एवं मानदेय भुगतान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान से पहले संबंधित कर्मचारी का नाम, पदनाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण ऑनलाइन रिकॉर्ड या सर्विस बुक से मिलान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित कर्मचारी वास्तव में कार्यरत हो।

    Jharkhand Crime: 20 लाख रुपये के विवाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

     बैंक खातों का अनिवार्य सत्यापन

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वेतन या पेंशन भुगतान से पहले कर्मचारियों के बैंक खाते का सत्यापन पासबुक या चेक के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है। इससे वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सकेगी।

     कोषागार कर्मियों की उपस्थिति और कार्य समीक्षा

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोषागार में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति और उनकी तैनाती अवधि की जानकारी ली। साथ ही बुक ट्रांसफर, सब-अलॉटमेंट, अनयूज्ड और फ्रेश अलॉटमेंट से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

     PL खातों और बजट उपयोग पर फोकस

    उपायुक्त ने जिले में संचालित पीएल खातों और सबहेड की विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जो राशि खर्च नहीं हो पाएगी, उसे संबंधित विभागों से समन्वय कर सरेंडर कराया जाए। साथ ही हर सप्ताह एसी/डीसी बिलों के समायोजन और पीएल खातों की समीक्षा करने को कहा।

    Tatanagar Railway : टाटानगर रेलवे का बुलडोजर अभियान जारी, आज बर्मामाइंस और गुदरी बाजार क्षेत्र मे अवैध निर्माण होगा ध्वस्त

     अधिकारी रहे उपस्थित

    इस दौरान कोषागार पदाधिकारी सीताराम प्रसाद और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव भी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Budget Allocation Jharkhand DC inspection news dc jamshedpur news DDO Bill Verification Employee Salary Verification Financial Monitoring India Government Accounts Audit Government Payment Rules India Hindi News Jharkhand Jamshedpur Administration Jharkhand Financial Control Jharkhand Treasury News Karn Satyarthi DC Pension Payment Rules PL Account Review Salary Verification Process Treasury Audit News Treasury Guidelines India Treasury Inspection Jharkhand Treasury Officer News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Crime: 20 लाख रुपये के विवाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

    April 22, 2026

    Tatanagar Railway : टाटानगर रेलवे का बुलडोजर अभियान जारी, आज बर्मामाइंस और गुदरी बाजार क्षेत्र मे अवैध निर्माण होगा ध्वस्त

    April 22, 2026

    Road Accident : हाता के समीप रेलवे फाटक पर रफ्तार का कहर, बंपर से टकराते ही टाटा मैजिक व दो बाइक से टकरायी, दो लोगों की मौत, 10 से अधिक जख्मी

    April 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Crime: 20 लाख रुपये के विवाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

    April 22, 2026

    Tatanagar Railway : टाटानगर रेलवे का बुलडोजर अभियान जारी, आज बर्मामाइंस और गुदरी बाजार क्षेत्र मे अवैध निर्माण होगा ध्वस्त

    April 22, 2026

    Road Accident : हाता के समीप रेलवे फाटक पर रफ्तार का कहर, बंपर से टकराते ही टाटा मैजिक व दो बाइक से टकरायी, दो लोगों की मौत, 10 से अधिक जख्मी

    April 22, 2026

    Hot Weather: गर्मी और लू को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश

    April 22, 2026

    Jamshedpur : बिष्टुपुर में पीएम मॉल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    April 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group