Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का धालभूम प्रखंड दौरा, मौदाशोली और महुलीशोल पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का धालभूम प्रखंड दौरा, मौदाशोली और महुलीशोल पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर . उपायुक्त Karn Satyarthi ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान Dhalbhum Block के अंतर्गत आने वाले गांवों का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने Maudasholi Panchayat के चीरूगोड़ा गांव और Mahulishol Panchayat के बिहिंदा गांव का भ्रमण किया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रभाव और उनके संचालन की जानकारी भी ली।

    सोलर आधारित पेयजल योजना का अवलोकन

    चीरूगोड़ा गांव में उपायुक्त ने Tata Trusts के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।इस योजना के माध्यम से गांव के करीब 35 घरों में 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उपायुक्त ने योजना के संचालन और रख-रखाव के लिए गठित जल नल समिति के सदस्यों से बातचीत की और योजना को लगातार बेहतर तरीके से चलाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

    पॉली हाउस और आधुनिक खेती का निरीक्षण

    दौरे के दौरान उपायुक्त ने आजीविका मिशन के तहत संचालित पॉली हाउस परियोजना का भी निरीक्षण किया। यहां मृदा रहित तकनीक से सब्जियों की नर्सरी तैयार की जा रही है, जिसे देखकर उन्होंने किसानों की पहल की सराहना की।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसके अलावा उन्होंने सोलर आधारित माइक्रो लिफ्ट सिंचाई प्रणाली के माध्यम से लगभग 5 एकड़ भूमि में हो रही सब्जी खेती का भी अवलोकन किया। इस दौरान मशरूम उत्पादन की गतिविधियों को भी देखा और किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    स्वच्छता अभियान की सराहना

    भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने गांव में चल रहे स्वच्छता माहवारी अभियान की भी जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय तकनीक की मदद से सैनेटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के लिए अपनाई गई अभिनव विधि की उन्होंने सराहना की।उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक है और इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकता है।

    महिला आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी

    दौरे के दौरान उपायुक्त ने Dhalbhumgarh में संचालित Adivasi Nari Utthan Ajeevika Producer Company Limited की गतिविधियों की भी जानकारी ली।यह संस्था करीब 3000 महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का कार्य कर रही है। उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया निरीक्षण

    इसके बाद उपायुक्त ने महुलीशोल पंचायत के बिहिंदा गांव में स्थापित मल्टी विलेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता, संचालन व्यवस्था और रखरखाव की जानकारी ली।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उन्होंने प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया।

    अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

    उपायुक्त के इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रखंड प्रशासन के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhalbhum block inspection Jamshedpur DC visit village Jharkhand rural development news Karn Satyarthi Jamshedpur Mahulishol panchayat development Maudasholi panchayat news mushroom farming Jharkhand solar water supply village Jharkhand Tata Trust solar water project women livelihood Jharkhand उपायुक्त Karn Satyarthi ग्रामीण विकास जमशेदपुर जमशेदपुर उपायुक्त दौरा टाटा ट्रस्ट जल योजना धालभूम प्रखंड निरीक्षण मशरूम खेती झारखंड महिला आजीविका योजना महुलीशोल पंचायत योजना मौदाशोली पंचायत समाचार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निरीक्षण. सोलर पेयजल योजना झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group