Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
    Breaking News

    Jamshedpur News :जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

      जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

    इन समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिक

    जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, रोजगार, पेंशन भुगतान, सड़क निर्माण, पारिवारिक विवाद, स्कूल फीस तथा लंबित विपत्र भुगतान जैसी विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन समर्पित किए गए।

    समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    उपायुक्त ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

    कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे आवेदन भी सामने आए, जिनका मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) समाधान कर दिया गया। इससे नागरिकों में संतोष और प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला।

    प्राथमिकता से होगा आवेदनों का निष्पादन

    उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान इन आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि जनसमस्याओं का समाधान बिना अनावश्यक विलंब के किया जा सके।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    प्रशासन का उद्देश्य – त्वरित समाधान

    प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और त्वरित समाधान किया जाए, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘Maiyaan Samman Yojana’ Administrative Hearing Citizen Complaints Deputy Commissioner Karn Satyarthi District Administration District Collector Office Employment Complaint Land Dispute Land Encroachment On the Spot Resolution Pending Bill Payment Pension Payment Issue Public Grievance Redressal Day Public Hearing Ration Card Issue Road Problem School Fee Issue Shop Allotment Time Bound Action उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा ऑन द स्पॉट समाधान जन शिकायत निवारण दिवस जन शिकायत समाधान जिला प्रशासन दुकान आवंटन नागरिक समस्याएं पेंशन भुगतान प्रशासनिक जनसुनवाई भूमि अतिक्रमण भूमि विवाद मंइयां सम्मान योजना राशन कार्ड समस्या रोजगार शिकायत लंबित विपत्र भुगतान सड़क समस्या समयबद्ध कार्रवाई समाहरणालय समाहरणालय जनसुनवाई स्कूल फीस विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group