Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित,रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Breaking News

Jamshedpur News :उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित,रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

News DeskBy News DeskMay 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

जिला प्रशासन द्वारा रविंद्र भवन सभागार, साकची में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले JAC, CBSE एवं ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों-अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

CBSE बोर्ड में 10वीं की छात्रा श्रेया जनपना ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 12वीं साइंस में शायर दत्ता ने 97.6 प्रतिशत, 12वीं बायो-साइंस में सालेहा परवीन ने 95.8 प्रतिशत, 12वीं कॉमर्स में श्रेयांशी धाल ने 98.6 प्रतिशत तथा 12वीं आर्ट्स में प्रज्ञा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

ICSE बोर्ड में 10वीं के छात्र हर्षित सिंघानिया ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं साइंस में स्नेहाश्री बिस्वास ने 99.5 प्रतिशत, 12वीं बायो-साइंस में शांभवी तिवारी ने शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 12वीं कॉमर्स में संध्या सरकार ने 98.75 प्रतिशत तथा 12वीं आर्ट्स में स्नेहा दत्ता ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

JAC मैट्रिक परीक्षा में ओम कुमार ने 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। इसके अलावा शिप्रा प्रधान ने 488 अंक (97.6 प्रतिशत), गीता गोराई ने 486 अंक (97.2 प्रतिशत), उमेश मांडी, अनामिका महतो, कोयल रानी शाह ने 485 अंक (97 प्रतिशत), मोहन महतो (96.8), हेमा मन्ना (96.6), खुशी कुमारी (96.4) को सम्मानित किया गया।।

JAC इंटरमीडिएट साइंस में कृष्णा रॉय एवं सक्षम मिश्रा ने संयुक्त रूप से 476 अंक यानी 95.2 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं ओशिक कुमार चौधरी ने 474 अंक (94.8 प्रतिशत), खुशबू साव ने 469 अंक (93.8 प्रतिशत), विकास दास एवं साधना कुमारी ने 467 अंक (93.4 प्रतिशत), आशु पटेल ने 93 प्रतिशत प्राप्त किए।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

JAC इंटरमीडिएट कॉमर्स में कृती कुमारी ने 451 अंक यानी 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। वहीं दीपा पात्रा ने 447 अंक (89.4 प्रतिशत), साजिद अंसारी ने 442 अंक (88.4 प्रतिशत), साधना कुमारी ने 439 अंक (87.8 प्रतिशत) एवं अदिति सिंह ने 438 अंक (87.6 प्रतिशत) प्राप्त किए।

JAC इंटरमीडिएट आर्ट्स में रेखा कुमारी ने 468 अंक यानी 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रज्ञा कुमारी एवं सिंदूरा दास ने 460 अंक (92 प्रतिशत), पूजा कुमारी ने 459 अंक (91.8 प्रतिशत), तथा असिम कुमार महतो एवं सरस्वती गोराई ने 455 अंक (91 प्रतिशत), प्रिया सोय मुर्मू (90.8), संध्या कुमारी (90.8) अंक प्राप्त किए।

उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, डीटीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group