Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

News DeskBy News DeskJune 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को सिद्धगोड़ा स्थित वाहन डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की स्थिति और डिपो परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कचरा उठाव वाहनों की नियमित सर्विसिंग का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त ने घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों की नियमित अंतराल पर सर्विसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि सभी वाहन सुचारू रूप से कार्य करें ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।

100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर

उप नगर आयुक्त ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के प्रत्येक घर से निकलने वाले कचरे का शत-प्रतिशत उठाव डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कचरा संग्रहण की व्यवस्था में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

डिपो परिसर में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में वाहन डिपो परिसर में उगी झाड़ियों और जंगल की सफाई कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही हाई मास्ट लाइट की मरम्मत, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा वाहनों की सफाई के लिए वाशिंग सेंटर विकसित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

कंडम वाहनों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज होगी

उप नगर आयुक्त ने उन वाहनों की समीक्षा की जो काफी पुराने हो चुके हैं और जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे वाहनों का निष्पादन सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्क्रैपिंग कमेटी के माध्यम से किया जाए, ताकि डिपो में अनावश्यक रूप से जगह घेरने वाले वाहनों का उचित निपटारा हो सके।

वाहन चालकों को उपलब्ध कराई जाए सुरक्षा सामग्री

निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में कार्यरत वाहन चालकों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चालकों को निर्धारित ड्रेस, जूते, हेलमेट और पहचान पत्र (आई-कार्ड) उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनकी सुरक्षा और कार्यक्षमता दोनों में सुधार हो सके।

नागरिकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को नालियों, खुले स्थानों या जल स्रोतों में न फेंकें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे केवल JNAC द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को ही अपना कचरा दें और स्वच्छ जमशेदपुर बनाने में सहयोग करें।

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विशेष पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, वाहन चालक एवं पर्यवेक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उप नगर आयुक्त को स्वच्छता एवं वाहन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज-श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को ‘लॉन्च’ करने की असफल कोशिशें करती है… जानें और क्या कहा?

October 23, 2026

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group