Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर मानगो पेयजल परियोजना की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया है। उन्होंने मांग की कि मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त के रूप में आप निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति को सार्वजनिक करें ताकि परियोजना के परिचालन में त्रुटियों को दूर किया जा सके, जलापूर्ति को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाया जा सके।
    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि नवंबर 2024 में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का पुनः विधायक निर्वाचित होने के तुरंत बाद उन्होंने मानगो नगर निगम, तत्कालीन उपायुक्त, नवग्रह विकास विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, अभियंता प्रमुख से लेकर कार्यपालक अभियंता तक के साथ बैठकें की और परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया था।
    श्री राय ने कहा कि परियोजना के सभी अंगों में विगत 5-6 वर्षों में काफी गिरावट आ गई है। इंटेकवेल से लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पानी टंकियों की स्थिति तथा परियोजना का परिचालन एवं लाभार्थियों के घरों तक पेयजल की आपूर्ति की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक है। इसे दुरुस्त करने के लिए उन्होंने सचिवालय स्तर से लेकर नगर निगम तक काफी प्रयास किया। फलस्वरूप इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पानी टंकियों के सुचारू संचालन के लिये विभिन्न क्षमता के मोटर पंप ख़रीदे गए।
    पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि इंटेकवेल में 6 से 8 फुट तक बालू भर गया है। यह मशीनों को भी प्रभावित कर रहा है। बालू निकालने के लिए उनके विधायक निधि से आवंटन का प्रस्ताव लागू हुआ। इंटेकवेल में आने वाले नदी जल में मानवजनित गंदगी नहीं आए, इसके लिये वेल के दोनों ओर दीवार खड़ा करने के लिए भी उन्होंने विधायक निधि से धन दिया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी क्षेत्रों में समानुपातिक जलापूर्ति हो, इस पर भी सहमति बनी पर इसका प्रभावी क्रियान्वयन मानगो नगर निगम द्वारा नहीं किया गया। नतीजा है कि जलापूर्ति अनियमित है। बड़े इलाकों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा है। बड़े भाग में 5-10 मिनट के लिए पानी आता है। अधिकांश इलाकों में रात के 12 बजे से 2 बजे के बीच पानी आता है। यह स्थिति चिंताजनक और हास्यास्पद है।
    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि मानगो नगर निगम चुनाव के उपरांत चुने गए पदधारियों द्वारा अक्सर अख़बारों में इस बारे में तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर वह चाहते हैं कि मानगो नगर निगम का उपनगर आयुक्त के रूप में आप निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति को सार्वजनिक करें ताकि परियोजना के परिचालन में त्रुटियों को दूर किया जा सके, जलापूर्ति को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाया जा सके।

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026

    Shravani Mela Special Train :श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group