Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास

News DeskBy News DeskApril 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत 11 जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 84 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी। बुधवार को जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें मीरा पथ लिंक-1, नागाडूंगरी, बारीडीह बस्ती में सड़क निर्माण, बी ब्लॉक निर्मल रोड बागुननगर में अवतार सिंह चमन के घर से रोजवर्ड पब्लिक स्कूल तक सड़क निर्माण, मिथिला कॉलोनी रोड नंबर-3 बारीडीह बस्ती में नाली एवं नाला कवर निर्माण, सोन मंडप सिदगोड़ा एवं अतिथि गृह का मरम्मतीकरण, सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जल निकासी के लिए नाली निर्माण, बागुनहातु बारा भट्ठा के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, बारा भट्ठा बागुननगर बारीडीह में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन, विद्यापति ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र के सिदगोड़ा डिपो में बोरिंग सहित वाहन वाशिंग सेंटर निर्माण, प्लॉट नंबर-288 वार्ड संख्या-16 रोड नंबर-8 बी ब्लॉक बागुनहातु में सड़क निर्माण तथा बागुनहातु रिवर रोड कालिंदी बस्ती में अगस्ती कालिंदी के घर से संत रविदास भवन तक एवं सदानंद कालिंदी के घर से नीम भट्ठा, मुकेश मुंडारी के घर होते हुए बिहारी बस्ती तक ढक्कनयुक्त मुख्य नाली निर्माण शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सड़क, जल निकासी, पेयजल, रौशनी व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं में सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई अन्य योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करते हुए जनता को समर्पित किया जाएगा।

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सुशांत पांडा, जीवन साहू, काजू शांडिल, कंचन दत्ता, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, राजेश रजक, साकेत कुमार, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, राजेश गोस्वामी, प्रमिला साहू, रमेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :MGM अस्पताल से चोरी हुआ iPhone और 5 मोबाइल फोन बरामद, ऑटो के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

September 24, 2026

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दिवाली पर यात्रियों को राहत, शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

September 24, 2026

Jamshedpur News :दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

September 24, 2026

RAILWAY NEWS: पितृपक्ष मेला में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर मिलेगी सुविधा

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group