Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :दिनेश कुमार ने संगठन को दी गति, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक घाटशिला में सम्पन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News :दिनेश कुमार ने संगठन को दी गति, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक घाटशिला में सम्पन्न

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक गुरुवार को घाटशिला स्थित आनंदिता पैलेस में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मंडलों में नियमित मासिक बैठक आयोजित करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।

    दिनेश कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित ऐतिहासिक कीर्तिमान के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने आगामी जनसंपर्क अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम, मंडल स्तर की बैठकों तथा संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    बैठक के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा उपलब्ध कराए गए मासिक बैठक रजिस्टर भी प्रदान किए गए। जिला प्रभारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंडल में नियमित बैठक कर उसकी समुचित प्रविष्टि रजिस्टर में सुनिश्चित की जाए तथा संगठनात्मक गतिविधियों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाए।

    विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल के प्रत्येक बूथ पर पैनी निगाह बनाए रखें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, त्रुटियों का सुधार तथा मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य गंभीरता से करें।

    जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी मंडलों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने का आग्रह किया।

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    बैठक में मुख्य रूप से बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, काजल महाकुड, महामंत्री हेमंत नारायण देव उपस्थित थे, बैठक का संचालन रोहित सिंह ने किया।

    बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या पदाधिकारियों में गीता मुर्मू, विश्वनाथ बेहरा, चन्दना मुर्मू, राजाराम महतो, गौरचंद्र पतर, विजय पाण्डेय, राज कुमार कर, काकुली सिंह, महादेव महतो, शुभेंदु पात्र, तनुश्री नंदा, अशोक पासवान, जयंत घोष, भक्तु मार्डी, मंजुला पलाई, रवीना बाल्मीकि, दीपक कुमार दंडपात, बृजेश सिंह, जगन्नाथ कालिंदी, चंद्रमोहन मार्डी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJ JAMSHEDPUR Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news भारतीय जनता पार्टी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 22, 2026

    जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    September 22, 2026
    Recent Post

    AIMA के 53वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन में शामिल हुए Tata Steel के MD नरेंद्रन, बोले: पोर्ट टैलबोट संयंत्र में EAF परियोजना समय से पूरा करने की हो रही कोशिश

    September 22, 2026

    Railway: कटिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में करैत सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार , रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

    September 22, 2026

    जमुई में लड़की से ‘बदसलूकी’, सरकार ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा, तीन आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    September 22, 2026

    Karam Festival: करम पर्व पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

    September 22, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 42 अंक बढ़ा, निफ्टी में 39 अंक की तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group