Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ सख्त हुआ जिला प्रशासन, उपायुक्त राजीव रंजन ने अवैध कारोबार पर तेज कार्रवाई के दिए निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ सख्त हुआ जिला प्रशासन, उपायुक्त राजीव रंजन ने अवैध कारोबार पर तेज कार्रवाई के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 25 जुलाई 2026। पूर्वी सिंहभूम में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान तेज करने और नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया।

    संवेदनशील इलाकों में चलेगा विशेष अभियान

    बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर नियमित छापेमारी अभियान चलाया जाए। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और बिक्री से जुड़े मामलों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।

    इसके अलावा बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी सतर्कता

    बैठक में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया।

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    जिला प्रशासन ने कहा कि केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान भी इस लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी उद्देश्य से पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय रखने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की योजना पर भी चर्चा की गई।

    दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी विभाग नियमित रूप से अपनी प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि अभियान की प्रभावशीलता की लगातार समीक्षा की जा सके।

    प्रशासन ने नागरिकों से मांगा सहयोग

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, सेवन, परिवहन या अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। ऐसी सूचनाएं टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम (0657-2431028) पर देकर कार्रवाई में सहयोग किया जा सकता है।

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम, सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    112 हेल्पलाइन Anti Drug Campaign Anti Narcotics Drive Auto Stand Inspection Bus Stand Checking College Awareness crime news Deputy Commissioner Jamshedpur District Administration Drug Awareness Drug Control Drug Free India Drug Helpline Drug Prevention east singhbhum Election News Excise department Illegal Drug Trade Jamshedpur news Jharkhand news Law Enforcement Narcotics Coordination Committee Narcotics Trafficking NCB Awareness NCORD Meeting police action Police Control Room police raid public awareness Rajiv Ranjan Rehabilitation Services School Safety अवैध कारोबार उत्पाद विभाग उपायुक्त जमशेदपुर एनकोर्ड बैठक ऑटो स्टैंड जांच कानून व्यवस्था कॉलेज जागरूकता जनजागरूकता जमशेदपुर न्यूज जिला प्रशासन झारखंड समाचार ड्रग्स कंट्रोल ड्रग्स तस्करी ड्रग्स फ्री झारखंड ड्रग्स हेल्पलाइन नशा मुक्ति अभियान नशा विरोधी अभियान नारकोटिक्स समिति पुनर्वास सेवा पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी पूर्वी सिंहभूम प्रशासनिक बैठक बस स्टैंड जांच मादक पदार्थ राजीव रंजन स्कूल सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    September 9, 2026

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026
    Recent Post

    Railway Exam: RRB ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी की आंसर-की, 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित

    September 9, 2026

    Food Inflation: प्याज, खाद्य तेल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों महंगी हो गयी घर की रसोई, अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली हो गयी महंगी

    September 8, 2026

    Railway: मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू होगी, एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा

    September 8, 2026

    Chaibasa: युवक की संदिग्ध हालत में मौत,करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

    September 8, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया, बेटे की मौत के मामले में मांगा न्याय, पुलिस पर लगाए ये आरोप

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group