Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News

    Jamshedpur News : अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025Updated:August 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला के  उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की एक कार्रवाई में आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05DZ-8624 को पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त करते हुए आज़ादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक अन्य कार्रवाई में कदमा थाना क्षेत्र में भी स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05AG-2259 को जप्त किया गया। इस मामले में कदमा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    READ MORE :Jamshedpur News :पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण, डाक विभाग ने घर तक पहुँचाया न्योता

    अभियान के दौरान मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों का भी निरीक्षण किया गया, जहां खनिज दोहन की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खनिज संपदा की रक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सरकारी राजस्व की क्षति को रोकने हेतु इस प्रकार के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

    READ MORE :सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    अंचल कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में हो रही जनसुनवाई, भू- विवाद सम्बंधी आवेदनों का हो रहा त्वरित निष्पादन

    वही दुसरी ओर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भू-विवाद सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    आज विभिन्न अंचलों में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 63 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि 08 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनपर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    अब तक जनसुनवाई के अंतर्गत कुल 1128 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1001 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 118 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित समयानुसार कार्यालय में उपस्थित रहकर आवेदकों से मिलें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

    READ MORE :Jamshedpur News :पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण, डाक विभाग ने घर तक पहुँचाया न्योता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Azadnagar Kadma illegal mining FIR अवैध खनिज Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand illegal stone transport Jharkhand mining task force अवैध खनन कार्रवाई जमशेदपुर उपायुक्त खनन निर्देश खनिज टास्क फोर्स छापेमारी जमशेदपुर नदी किनारा खनन जमशेदपुर माइनिंग न्यूज़ स्टोन चिप्स अवैध परिवहन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group