Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।

परविंदर सिंह ने गांधी के सत्य और अहिंसा को किया याद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से आम लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने गांधी के नेतृत्व में हुए असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आंदोलनों ने स्वतंत्रता संग्राम को व्यापक जनभागीदारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों में सत्य और अहिंसा प्रमुख थे और उनके माध्यम से लोगों में स्वराज तथा आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई।

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को किया याद

परविंदर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने देश की एकता, आत्मनिर्भरता तथा किसानों और जवानों के योगदान को महत्व दिया।

इस दौरान उनके प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” का भी उल्लेख किया गया।

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प

जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करने की जरूरत है।

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, फिरोज खान, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, अमर कुमार मिश्रा, रजनी बंसल, नलिनी सिन्हा, गुरदीप सिंह, राजेश चौधरी, सुखदेव सिंह मल्ली, संजय यादव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, मकसूद आलम, नवनीत मिश्र, मनोज सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, अतुल गुप्ता, अजय शर्मा, उपेंद्र नाथ वर्मा, सुरज मुंडा, सुनीता ओझा, फरहत बेगम, नमिता सिंह, विकास मुखी, उदय कुमार सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, दुर्गा प्रसाद, शिल्पी चक्रवर्ती, प्रितपाल सिंह, आदित्य सामल, प्रमोद मिश्र, राजू वर्मा, अजय कुमार, मनोज ठाकुर, संतोष रजक, शबाना परवीन, मनोज उपाध्याय, सुनीता मुखी, बीरबल कुमार, लव कुमार निराला, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026
Recent Post

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026

HAJIPUR NEWS: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चला रहा है कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

November 17, 2026

Chaibasa: बड़ाजामदा-पांड्राशाली मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे पावर ग्रिड के सामने से मानव कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group