Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

News DeskBy News DeskOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर, । 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समाहरणालय परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बीच जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार किए पौष्टिक व्यंजन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा चयनित एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्थानीय खाद्य सामग्रियों और पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों का सही संयोजन कर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जा सकता है।

गोलमुरी-सह-जुगसलाई को प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता में गोलमुरी-सह-जुगसलाई बाल विकास परियोजना कार्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। बोड़ाम बाल विकास परियोजना कार्यालय को द्वितीय स्थान के लिए 3,000 रुपये, जबकि बहरागोड़ा बाल विकास परियोजना कार्यालय को तृतीय स्थान के लिए 2,000 रुपये का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

पोषण में भोजन की गुणवत्ता महत्वपूर्ण: उपायुक्त

मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पोषण केवल भोजन की मात्रा से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि भोजन की गुणवत्ता और उसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती और धात्री माताओं, शिशुओं तथा बच्चों तक पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर परिवारों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इस तरह के आयोजन पोषण के प्रति व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और जन-जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह

मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में पोषण जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group