Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : परिसदन में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News : परिसदन में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    जिले में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने परिसदन, जमशेदपुर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस अवसर पर माननीय विधायक श्वेता सिंह तथा पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे।

     खनन और राजस्व संकलन की समीक्षा

    बैठक के दौरान समिति ने जिला खनन पदाधिकारी से जिले में संचालित खदानों की वर्तमान स्थिति और राजस्व संकलन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संकलन किया जा रहा है। साथ ही इस वर्ष अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी, जब्त किए गए वाहन और वसूली गई राशि का विवरण समिति के समक्ष रखा गया। समिति ने अवैध खनन पर सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    इसके अलावा बालू घाटों की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

     औद्योगिक प्रदूषण पर कड़ा रुख

    प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जिले में संचालित कल-कारखानों में प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की गई। समिति ने सभी औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित करने और निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    साथ ही कारखाना परिसरों में पौधारोपण, चाहरदीवारी निर्माण तथा आंतरिक एवं संपर्क सड़कों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

     श्रम और नियोजन पर निर्देश

    बैठक में श्रम अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेजेज) का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। वहीं नियोजन पदाधिकारी को संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

     स्वास्थ्य और बायो-मेडिकल वेस्ट

    समिति ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि जिले के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले बायो-मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक, सुरक्षित और मानक प्रक्रिया के अनुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

     अन्य विभागों की भी समीक्षा

    इसके अतिरिक्त पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन, नगर निगम सहित अन्य विभागों की भी क्रमवार समीक्षा की गई। समिति ने सभी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक एनईपी, एसओआर, तकनीकी विभागों के अभियंता, एसडीओ, डीएमओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    air pollution control unit biomedical waste management district level review meeting DMFT scheme Jharkhand environment protection meeting health department Jamshedpur illegal mining action industrial pollution control Jamshedpur district administration Jamshedpur Parishadan meeting Jharkhand Assembly Environment Committee Land Acquisition Review local employment 75 percent minimum wages Jharkhand mining review Jharkhand Municipal corporation Jamshedpur Pollution Control Committee Jharkhand sand ghats status Sanjeev Sardar MLA Shweta Singh MLA Uday Shankar Singh MLA अवैध खनन कार्रवाई उदय शंकर सिंह विधायक एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण खनन समीक्षा बैठक जमशेदपुर जिला प्रशासन जमशेदपुर ताजा खबर जमशेदपुर परिसदन बैठक झारखंड विधानसभा समाचार डीएमएफटी योजना नगर निगम जमशेदपुर न्यूनतम मजदूरी झारखंड पर्यावरण संरक्षण बैठक प्रदूषण नियंत्रण समिति झारखंड बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन बालू घाट स्थिति भू अर्जन समीक्षा विधानसभा पर्यावरण समिति स्थानीय रोजगार 75 प्रतिशत स्वास्थ्य विभाग जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group