Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग का खो खो चैंपियनशिप 2025 संपन्न
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग का खो खो चैंपियनशिप 2025 संपन्न

सीनियर बालक वर्ग में अलेक्सा तो जूनियर वर्ग में बहरागोड़ा विजयी
News DeskBy News DeskJune 29, 2025Updated:June 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
जमशेदपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 8 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग का खो खो चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन जमशेदपुर के एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जिला स्तरीय चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ताइक्वांडो के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट एन सी देव एवं अन्य मौजूद रहे। इसके उपरांत जिला के विभिन्न विद्यालयों और क्लबो से आई टीमों से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने खो-खो खेल के बढ़ते हुए क्रेज के प्रति खुशी जाहिर करते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस खेल की महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दिया । विपरीत मौसम के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह और आयोजन समिति के बेहतर प्रबंधन की सराहना किया। इस चैंपियनशिप में जिला के लगभग 27 टीमों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया प्रतियोगिता के उपरांत चयन समिति के द्वारा आगामी तीन जुलाई 2025 से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025 के लिए दोनों ही वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के सभी मैच लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेले गए। संध्या 4:00 बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की उपस्थिति में तीनों ही वर्गों के विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर एवं खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । अपने संबोधन में समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए जिला खो खो एसोसिएशन और विभिन्न विद्यालयों और क्लबों से आए हुए खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामना दिया ।
READ MORE :Road Accident: जमशेदपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर, केबिन में फंसा ट्रक चालक
प्रतियोगिता का परिणाम : सीनियर बालक वर्ग 
 विजेता- अलेक्सा क्लब
उपविजेता-श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर।
जूनियर बालक वर्ग:
विजेता -टीम बहरागोड़ा
उपविजेता -साईं सारण क्लब डिमना
द्वितीय उपविजेता-श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर
जूनियर बालिका वर्ग:
विजेता -टीम अलेक्सा
उपविजेता – साईं सरना क्लब डिमना
द्वितीय अप विजेता-श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर
सब जूनियर बालक वर्ग: 
विजेता – टेल्को रॉयल अकैडमी
उपविजेता श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा
द्वितीय उपविजेता : श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर
सब जूनियर बालिका वर्ग: 
विजेता -श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा
उपविजेता-मध्य विद्यालय पोटका
READ MORE :Jamshedpur: सोनारी में जेएनएसी के अस्थायी डिपो का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, मिलीं कई अनियमितता, रजिस्टर भी थे गायब
जिला स्तरीय खो खो चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन को पूरा करने में विशेष रूप से सचिव विजय सामड , उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह, उषा बाखला, अजय कुमार शर्मा,  डब्लू रहमान, एम अरशद , संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, सहायक सचिव वीरेंद्र मिश्रा , तकनीकी प्रमुख  अरबाज खान , के श्रीकांत , आशा कुमारी , आकांक्षा कुमारी गौतम प्रधान , सोनू कुमार  निर्णायक के रूप में प्रशांत मंडल , बबली टुडू , राजेश लोहार,  माइकल मार्डी, आयुष शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम कुमार शर्मा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन उषा बाखला ने दिया।‌
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group