Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयासों से बर्मामाइंस क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर लगी रोक, ट्रैफिक जाम से लोगों को मिली राहत
    Breaking News

    Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयासों से बर्मामाइंस क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर लगी रोक, ट्रैफिक जाम से लोगों को मिली राहत

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयास का सकारात्मक असर दिखने लगा है। बीते दिनों बर्मामाइंस क्षेत्र अंतर्गत रघुवर नगर और भक्तिनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग दौरे के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने बीना रोड स्थित लिंडे इंडिया लिमिटेड के समीप नुवोको सीमेंट प्लांट के भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या को प्राथमिकता से उठाया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसी समय टाटा स्टील प्रबंधन, जिला प्रशासन, ट्रैफिक डीएसपी और बर्मामाइंस थाना प्रभारी से फोन पर बात कर अवैध पार्किंग पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही थी। विधायक के इस पहल का असर अब क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 24 से 30 जुलाई के बीच के प्रशासनिक निगरानी और उपलब्ध कराए गए तस्वीरों व फुटेज में उक्त क्षेत्र में एक भी वाहन अवैध रूप से खड़ा नहीं किया जा रहा है।

    बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गुंजन यादव ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। नागरिकों ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद बेतरतीब और अवैध पार्किंग पर नियंत्रण हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए अपील की है कि ऐसी व्यवस्था स्थायी रूप से बनी रहे जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन मे असुविधा और परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birsa Road traffic problem Gunjan Yadav Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर अवैध पार्किंग जमशेदपुर ट्रैफिक सुधार जमशेदपुर प्रशासन पार्किंग कार्रवाई जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा साहू नुवोको सीमेंट ट्रक पार्किंग बर्मामाइंस ट्रैफिक जाम लिंडे इंडिया बर्मामाइंस विधायक की पहल ट्रैफिक समाधान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group