


Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मिश्र (58) का शनिवार का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. एडीसी ने दो दिन पहले ही पूर्वी सिंहभूम जिला में अपर उपायुक्त के पद पर योगदान दिया था. इसके पूर्व वे गोड्डा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के पद पर थे. उनके आकस्मिक निधन पर सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गयी. बुधवार को जमशेदपुर में योगदान देने के बाद वे शुक्रवार को रांची हरमू दीपा टोली स्थित आवास चले गये थे. परिवार के करीबियों ने कहा कि रात करीब ढाई बजे उन्हें सीने में काफी तेज दर्द हुआ. इसके बाद इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व बेटी को छोड़ गये हैं. रांची में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर उपायुक्त, एसएसपी, एडीसी, पीडी आइटीडीए, रूरल एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीओ धालभूम ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है.



