Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR NEWS | पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान, जमशेदपुर में जूनियर बालक, सब जूनियर बालक-बालिका तथा सीनियर बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस चयन ट्रायल में जिले के 16 विद्यालयों और क्लबों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित चयन ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए जिला टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा की। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

    कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

    चयन ट्रायल के दौरान पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के सचिव विक्टर विजय, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, सहायक सचिव अरबाज हुसैन, किरण पाट पिंगुवा, बलराम पात्र, ध्यान चन्द्र मार्डी, आकांक्षा कुमारी, उपाध्यक्ष डब्ल्यू. रहमान, तकनीकी प्रमुख एस. चटर्जी, एम. अरशद और विकास कुमार उपस्थित रहे और चयन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

    JAMSHEDPUR NEWS: 5 जुलाई को आयोजित होगा प्रो. राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह, साहित्यकार कृपाशंकर होंगे सम्मानित

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का चयन

    प्रतियोगिता के उपरांत जूनियर बालक, सब जूनियर बालक एवं बालिका तथा सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया गया। जिला सचिव विक्टर विजय ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी और अनुशासन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    खूंटी में होगी जूनियर राज्य चैंपियनशिप

    चयनित जूनियर बालक टीम 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 2 जुलाई 2026 को जमशेदपुर से खूंटी के लिए रवाना होगी। यह प्रतियोगिता 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक खूंटी जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    रामगढ़, कोडरमा और बोकारो में भी दिखेगा पूर्वी सिंहभूम का दम

    सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम 10 से 12 जुलाई तक रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जबकि टीम 9 जुलाई को रवाना होगी। वहीं, सीनियर पुरुष टीम 24 से 26 जुलाई तक कोडरमा में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। सीनियर महिला टीम 21 से 23 अगस्त तक बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेगी।

    जल्द जारी होगी अंतिम सूची

    जिला सचिव विक्टर विजय ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agrico Transport Ground Jamshedpur East Singhbhum Kho Kho Association Jamshedpur Kho Kho team Jamshedpur latest news in Hindi Jamshedpur news Jamshedpur school sports Jamshedpur Sports News Jharkhand Kho Kho Championship 2026 Jharkhand state sports news Kho Kho Association of Jharkhand Kho Kho players Jharkhand Kho Kho Selection Trial Jamshedpur Shyam Kumar Sharma Jamshedpur Victor Vijay Kho Kho एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान कोडरमा खो-खो टूर्नामेंट खूंटी खो-खो चैंपियनशिप खो-खो खिलाड़ी जमशेदपुर खो-खो चयन ट्रायल जमशेदपुर जमशेदपुर आज की खबर जमशेदपुर खेल समाचार जमशेदपुर ताजा खबर जमशेदपुर ब्रेकिंग न्यूज जमशेदपुर समाचार जूनियर खो-खो टीम जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन बोकारो खो-खो चैंपियनशिप 2026 रजरप्पा रामगढ़ खो-खो प्रतियोगिता सब जूनियर खो-खो झारखंड सीनियर महिला खो-खो टीम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: 5 जुलाई को आयोजित होगा प्रो. राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह, साहित्यकार कृपाशंकर होंगे सम्मानित

    June 28, 2026

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: 5 जुलाई को आयोजित होगा प्रो. राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह, साहित्यकार कृपाशंकर होंगे सम्मानित

    June 28, 2026

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group