Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान
Breaking News

Jamshedpur News:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में मनाया रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, सैकड़ो बहनों ने कलाई पर बांधी राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर पूर्व सीएम ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा का किया आह्वान

News DeskBy News DeskAugust 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन शनिवार को शहर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र की सैकड़ों बहनों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का संकल्प लेकर सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। आज हमने अपनी बहनों एवं क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। उन्होंने झारखंड की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि प्राचीन काल से रक्षा सूत्र का विशेष महत्व रहा है। जब हमारे वीर योद्धा धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए युद्धभूमि में जाते थे, तब घर की महिलाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनकी विजय और सुरक्षा का आशीर्वाद देती थीं। श्री दास ने कहा कि आज के समय में समाज में कई विकृतियां आ गयी हैं, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध और व्यभिचार की घटनाओं को समाप्त करने के लिए हमें एकजुट होना होगा। नारी शक्ति का सम्मान करना हर भाई का परम कर्तव्य है, क्योंकि नारी के आशीर्वाद से ही जीवन में सफलता, समृद्धि और प्रगति प्राप्त होती है।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी भाइयों से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के दिन सभी संकल्प लें कि नारी शक्ति की गरिमा और सुरक्षा की रक्षा में सदैव अग्रणी रहेंगे, उन्हें सम्मान देंगे और उनके आशीर्वाद से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group