Lahar Chakra

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ अशरफ बिहारी का निधन, कॉलेज में शोकसभा आयोजित

जमशेदपुर
करीम सिटी कॉलेज, दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ अशरफ बिहारी का आज की रात बैंगलोर में निधन हो गया। उनकी आयु 70 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा था।
उनके निधन पर कॉलेज प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें करीम सिटी कॉलेज के सभी प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

READ MORE :Jamshedpur News :प्रबंधन और कार्य बल के बीच विश्वास और वफादारी औद्योगिक शांति के लिए अनिवार्य हैं : महाधिवक्ता

परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एन त्रिपाठी ने सभा को संबोधित किया और डॉ बिहारी को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ अशरफ बिहारी एक वरिष्ठ अध्यापक, विचारक तथा एक महान व्यक्ति थे। वे अपने उच्च विचार और उत्तम व्यवहार के कारण रांची तथा कोल्हन दोनों विश्वविद्यालयों में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते थे।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ इंद्रसेन सिंह ने बताया कि डॉ बिहारी ने इस कॉलेज को 1982 में ज्वाइन किया, 1987 में उनकी सेवा अस्थाई हुई तथा 2020 में एसोसिएट प्रोफेसर होकर रिटायर हुए। कॉलेज में उनकी सेवा 38 सालों की रही। कॉलेज में उन्होंने दर्शनशास्त्र विभाग को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया तथा उनकी सेवाएं तथा भागीदारी कॉलेज के विकास में भी अविस्मरणीय है।

READ MORE :Jamshedpur News :अग्रसेन जयंती 2025 की तैयारी शुरू, नई कार्यकारिणी घोषित

सभा के अंत में डॉ अशरफ बिहारी की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलेज के प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने भी अपनी तरफ से गहरे शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के लोगों विशेष कर पत्नी और इकलौती बेटी के लिए धैर्य तथा साहस की कामना की।

Exit mobile version