Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं का भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने विस्तार से किया उल्लेख
    Breaking News

    Jamshedpur News :भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं का भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने विस्तार से किया उल्लेख

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने गुरुवार को मानगो स्थित चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मानगो नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह की ओर से जारी संकल्प पत्र की प्रमुख बातों को विस्तारपूर्वक रखा और भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में जनसमर्थन की अपील की। प्रेस वार्ता में मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह, संचालन समिति के संयोजक गंगा साहू, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विनय जायसवाल ने कहा कि संकल्प पत्र समृद्ध मानगो, स्वच्छ मानगो और पारदर्शी शासन का रोडमैप है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में रोजाना कचरा उठाव, नियमित नाली-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और मच्छरों से निजात के लिए फॉगिंग की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने हेतु जनसहयोग से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे, पुराने केंद्रों का जीर्णोद्धार होगा और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मानगो में महिला उच्च विद्यालय/महाविद्यालय की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, बचे हुए घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाने और पानी की नियमित गुणवत्ता जांच की व्यवस्था की जाएगी।

    संकल्प पत्र में पूरे नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालियों की मरम्मत, नए क्षेत्रों में निर्माण, बेहतर सीवरेज सिस्टम, अंडरग्राउंड केबलिंग, नई स्ट्रीट लाइट और लाइट टावर की व्यवस्था का भी वादा किया गया है। सब्जी एवं खुदरा विक्रेताओं के लिए पार्किंग युक्त वेंडर जोन, स्टेडियम और टाउन हॉल का निर्माण, बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए खेल मैदान और बुजुर्गों के लिए मिलन स्थल विकसित किए जाएंगे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विनय जायसवाल ने कहा कि मानगो को हर हाल में नशा और अपराध मुक्त बनाया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए महिला थाना और पिंक पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। बड़ी आबादी को देखते हुए अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन केंद्र खोलने की दिशा में भी पहल होगी। बरसात में बाढ़ और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण समिति एवं ‘पर्यावरण मित्र’ का गठन कर वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विद्यालय और निगम शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार से मांग की जाएगी।

    इसके अलावा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। चलंत वैन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, ई-श्रम कार्ड और आभा कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानगो नगर चुनाव में मानगो की प्रबुद्ध जनता राज्य सरकार को कड़ा संदेश देगी और स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित एवं समृद्ध मानगो बनाने के लिए कैमरा छाप पर मुहर लगाकर मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद एवं मत प्रदान करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news मानगो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group