Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय

    डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दीक्षांत समारोह संपन्न
    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2026Updated:January 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वर्ष 2019-21, 2020-22 और 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। दीक्षांत समारोह के दौरान डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर, संस्थापक श्रीमती नटराजन के अलावा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एके झा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। विद्यार्थियों को बीएड की डिग्री उपलब्ध कराई गई।

    इस मौके पर सरयू राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपको आज से शिक्षकों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार ने जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई है, उसमें आपकी भूमिका के बारे में बखूबी उल्लेख है। शिक्षा के माध्यम से देश के मेधावी मस्तिष्कों का चयन करना और उन्हें इस रुप में विकसित करना कि दुनिया भर से आने वाली विभिन्न चुनौतियों का राष्ट्रहित में कर सकें।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सरयू राय ने कहा कि हमारे विद्यालय/विश्वविद्यालय हैं, उनके एक संस्थान के रुप में काम करना चाहिए। आज इसकी कमी हो गई है। जिस तरह से प्रकृति में जून-जुलाई माह में बरसात हो जाती है, फसलें लगाई जाती हैं, फसलें कटती हैं, फिर रबी की फसल की बुआई होती है, इससे एक तारतम्यता का पता चलता है। प्रकृति के जितने भी मौलिक कार्य होते हैं, सब समय पर होते हैं। इसी प्रकार विद्यालयों/विश्वविद्यालयों को नामांकन, सत्र कब पूरा होगा, कब परीक्षा होगी, कब परीक्षाफल निकलेगा, ये सब तय कर लेना चाहिए। ये सब व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सरयू राय ने कहा कि सरकार द्वारा निजी विद्यालयों को कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर पढ़ाई के लिए जो अनुदान देना था, वह नहीं देने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विद्यालयों/विश्वविद्यालयों को समय पर अनुदान नहीं देगी तो शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी और शिक्षण संस्थानों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जो जिम्मेदारियां हैं, उनका निर्वहन करना चाहिए। ऐसा करने से ही शिक्षण संस्थानों से दक्ष और प्रवीण युवा बाहर आकर देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Admission and Exam Result BEd Degree Convocation Ceremony DBMS College of Education Education Grant Government Grant Delay Higher Education News Jamshedpur West MLA Jharkhand Education News National Education Policy Quality of Education saryu rai Teacher Training Institute उच्च शिक्षा समाचार जमशेदपुर पश्चिम विधायक डीबीएमएस डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन दीक्षांत समारोह नामांकन परीक्षा परिणाम बीएड डिग्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान शिक्षा अनुदान शिक्षा गुणवत्ता सरकारी अनुदान देरी सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group