Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बागबेड़ा में स्थायी कचरा समाधान को लेकर ग्राम सभा आयोजित, विशेष ग्राम सभा बुलाने का सर्वसम्मत निर्णय
    Breaking News

    Jamshedpur News :बागबेड़ा में स्थायी कचरा समाधान को लेकर ग्राम सभा आयोजित, विशेष ग्राम सभा बुलाने का सर्वसम्मत निर्णय

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान को लेकर बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम प्रधान चुनका माड़ी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बागबेड़ा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
    सभा में बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य एवं उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायतों के पंचायत सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा ग्रामीणों ने कचरा उठाव के स्थायी समाधान को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
    ग्राम सभा में टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्थायी कचरा उठाव की व्यवस्था, स्थानीय विधायक संजीव सरदार द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवालों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी तथा कचरा फेंकने के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    सभा के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।ग्राम सभा में प्रमुख रूप से मुखिया नीनू कुदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया धनु माड़ी, उमा मुंडा, जमुना हांसदा, गोरी टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मनीषा हाईबुरु, गीतिका साहू, जलसहिया चिंतामणि, जगजीत कौर, कमला शर्मा, कुंती देवी, उप मुखिया राकेश चौबे, सुरेश निषाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, पूजा कुमारी, पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन, उर्मिला दोराई,अलबिला तिर्की, मनोज कुमार सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera Bagbera panchayat civic amenities Cleanliness CSR Garbage Collection Garbage Management Gram Pradhan Gram Sabha Jamshedpur Jharkhand assembly Local Issues mla Mukhia Panchayat Panchayat Representatives Permanent Waste Solution Public Participation Rural Development Solid Waste Management Special Gram Sabha Swachh Bharat Up Mukhia Villagers Meeting Ward Member Wireless Ground Zila Parishad उप मुखिया कचरा उठाव कचरा समाधान ग्राम प्रधान ग्राम सभा ग्रामीण विकास ग्रामीणों की बैठक जनभागीदारी जमशेदपुर जिला परिषद टाटा स्टील CSR ठोस कचरा प्रबंधन नागरिक सुविधा पंचायत पंचायत प्रतिनिधि बागबेड़ा बागबेड़ा पंचायत मुखिया वायरलेस मैदान वार्ड सदस्य विधानसभा विधायक विशेष ग्राम सभा संजीव सरदार सीएसआर स्थानीय समस्या स्थायी कचरा समाधान स्वच्छ भारत स्वच्छता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group