Lahar Chakra

Jamshedpur News :25वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक व 6वीं पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन

जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय पर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 और छठवीं राज्य स्तरीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आज दूसरा व अंतिम दिन रहा। दूसरे दिन एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ट्रैक इवेंट के रूप में 200 मीटर की दौड़ 400 मीटर की दौड़ का आयोजन विभिन्न वर्गों में हुआ , वहीं दूसरी ओर मैदानी स्पर्धाओं के अंतर्गत गोला फेक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो के इवेंट विभिन्न वर्गों में आयोजित किए गए। दूसरे दिन के सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जटाशंकर चौधरी, विशिष्ट अतिथियों के रूप में जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी विकास सिंह, जाने माने संपादक एवं पत्रकार बृजभूषण सिंह, जोनल चेयरपर्सन लायंस इंटरनेशनल पी पुष्प लता, रीजनल चेयरपर्सन लायंस इंटरनेशनल अशोक खंडेलवाल, इनर व्हील ईस्ट जमशेदपुर कि डॉ मीना मुखर्जी, सामाजिक संस्था नई दिशा के संयोजक संदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक्स और बैडमिंटन के विभिन्न वर्गों की स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक एसोसिएशन की अध्यक्षा पूर्वी घोष, सचिव जगन्नाथ बेहरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव नरेश कुमार ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पैरालंपिक कमिटी आफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने अपने संबोधन में सफल आयोजन के लिए मेजबान पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालंपिक कमेटी, टाटा स्टील खेल विभाग, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर, रोटरी क्लब का जमशेदपुर लायंस क्लब इंटरनेशनल के परस्पर सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया । झारखंड के 18 जिलों से आए हुए लगभग 200 खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से काफी प्रभावित रहे। उन्होंने कहा जमशेदपुर में पहली बार पारालंपिक कमिटी आफ झारखंड के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप की सफलता से वे काफी आसान्वित है झारखंड पैरालंपिक कमेटीय दिव्यांग बच्चों के खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने को सक्षम है। कार्यक्रम के अंत में अंकों के आधार पर समग्र विजेता के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला को मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान किया उप विजेता के रूप में देवघर की टीम को ट्रॉफी प्रदान किया तीसरे स्थान पर रामगढ़ जिला की टीम रही।
छठवीं राज्य स्तरीय पर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के परिणाम:
महिलाओं का एकल प्रतियोगिता:
विजेता लक्ष्मी कुमारी
उपविजेता किरण कुमारी

पुरुषों के s24 केपरिणाम
विजेता दिव्यांशु
उपविजेता अभिषेक कुमार

एस-45 पुरुषों का सिंगल:
विजेता यासीन
उपविजेता अतुल चंद

पुरुषों के डबल्स का परिणाम:
बिट्टू कुमार और दिव्यांशु कुमार विजेता
उपविजेता बजरंगी प्रिया रंजन और सुमंत

एस एल -3 श्रेणी पुरुषों के परिणाम :
विजेता बिट्टू कुमार
उपविजेता बजरंगी प्रिया रंजन

व्हीलचेयर क्रांतिकारी 1 और 2 के परिणाम:
विजेता अनवर शेख
उपविजेता तुलसी।
कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार शर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दिया।
दोनों ही चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से पूर्वी घोष, जगन्नाथ बेहरा , अजीत कुमार, राज्य सचिव कुमार गौरव, राजकुमार सिंह, डा० निवेदिता पाणिग्रही, गीता सिंह, दीपक कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार शर्मा, नरेश कुमार, अजय महंती, एम अरशद, मोहनलाल, के गोपाल राव, पॉल इब्राहिम, स्वामी सर, वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
दूसरे दिन के खेल के समापन के उपरांत एथलेटिक्स के स्पर्धाओं के परिणाम:

400 मीटर की दौड़ पुरुषों के लिए
प्रथम आशुतोष पाणिग्रही पूर्वी सिंहभूम
द्वितीय सई कृष्ण पूर्वी सिंहभूम, तृतीय मनीष कुमार पूर्वी सिंहभूम

गोला फेक व्हीलचेयर कैटेगरी के परिणाम:
प्रथम अनवर शेख
द्वितीय मोहम्मद तनवीर आलम
तृतीय हेमलाल मंडल।

गोला फेक f38 (पुरुष वर्ग) कैटेगरी:
प्रथम श्रीकांत शाह द्वितीय राजदीप कुमार तृतीय राणा प्रताप यादव।

डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग
प्रथम अंगद कुमार सिंह
द्वितीय तपन कुमार
तृतीय राणा प्रताप।

400 मीटर की दौड़ (टी-42 कैटेगरी):
प्रथम अरुण कुमार महतो धनबाद
द्वितीय अनिरुद्ध पंडित देवघर
तृतीय कमलेश उरांव लातेहार।

जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग
अंगद कुमार सिंह प्रथम
तपन कुमार द्वितीय
श्रीकांत साह तृतीया

कैटेगरी -आइ डी: गोला फेंक
प्रथम सई कृष्ण
द्वितीय एस उमेश
तृतीय उदय शंकर

गोला फेक कैटेगरी की( एफ 36) पुरुष वर्ग
प्रथम रोहित कुमार देवघर
द्वितीय तेजिंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम
तृतीय राजेश सिंह रांची

Exit mobile version