Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 का भव्य समापन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 का भव्य समापन

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026Updated:October 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने जमशेदपुर वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज जूलॉजिकल पार्क परिसर में आयोजित समापन समारोह के साथ सप्ताह भर चले वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 का समापन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, वन अधिकारियों, जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों और प्रकृति प्रेमियों ने एकजुट होकर वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को समर्पित सप्ताह का जश्न मनाया।

समारोह की शुरुआत 30 सितंबर 2026 को कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ हुई। इसके बाद 1 से 4 अक्टूबर तक विभिन्न रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह भर के प्रमुख आयोजनों में कक्षा X से XII के विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव एवं जैव विविधता पर क्विज प्रतियोगिता, औपचारिक उद्घाटन समारोह एवं वॉक- अ -थॉन, “जलवायु परिवर्तन और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व” विषय पर अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता शामिल रही। चित्रकला प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आज दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित समापन समारोह में झारखंड सरकार के झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सचिव कैप्टन अमिताभ सम्मानित अतिथि के रूप में तथा प्रमंडलीय वन अधिकारी श्री सबा आलम अंसारी भी समारोह में उपस्थित रहे। टाटा जू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर भी समारोह में मौजूद थे।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। यह पौधे वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के उस संकल्प का प्रतीक थे, जो पूरे सप्ताह आयोजित कार्यक्रमों का मूल भाव रहा। डॉ. सीमा रानी, जीवविज्ञानी सह शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सप्ताह भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित किया।
समारोह के दौरान सप्ताह भर आयोजित निबंध लेखन, क्विज, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण का मूल्यांकन सोमनाथ चौधरी और माणिक साव ने किया, जबकि अंतिम चरण में जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट्स के वरिष्ठ कलाकार कृष्ण शरण महतो ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के प्रति निरंतर सहयोग के लिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भी जू की ओर से सम्मानित किया गया।

आभार ज्ञापन एवं समापन

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

समारोह का समापन टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर डॉ. संजय कुमार महतो द्वारा प्रस्तुत आभार ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सप्ताह भर चले कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, अभिभावकों, वन विभाग के अधिकारियों और जू़ू की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व जैसे विषयों पर युवाओं को संवाद से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाला वन्यजीव सप्ताह विद्यार्थियों और व्यापक समुदाय के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी भूमिका निभाता है।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक वर्ग (नर्सरी–कक्षा I) – “मेरा पसंदीदा जानवर”
प्रथम: श्रीहानी बेहरा (SDSM)
द्वितीय: अनुष्का साहू (शिक्षा निकेतन, टेल्को)
तृतीय: अमायरा राज (टैगोर एकेडमी)
सांत्वना पुरस्कार: अद्रित हलदर (KPS कदमा)

जूनियर श्रेणी (कक्षा II–V) – “वन में जीवन”
प्रथम: आरव सिंह (चित्रकला मंदिर)
द्वितीय: आनंदिता राज (केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया)
तृतीय: रोनक कुमार (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल)
सांत्वना पुरस्कार: दिव्यांशी साहू (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

माध्यमिक श्रेणी (कक्षा VI–VIII) – “जानवर और उनके आवास”
प्रथम: वैष्णवी रजक (केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस)
द्वितीय: आयुष रंजन (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)
तृतीय: यश कुमार महतो (जुस्को स्कूल, कदमा)
सांत्वना पुरस्कार: सौम्या दास शर्मा (जुस्को स्कूल, साउथ पार्क)

सीनियर श्रेणी (कक्षा IX–X) – “वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व : संतुलन कायम करना”
प्रथम: खुशी (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल)
द्वितीय: अनुभव कुमार (सबुज कल्याण पब्लिक स्कूल)
तृतीय: वैभवी (डीएवी बिष्टुपुर)
सांत्वना पुरस्कार: अनुष्का महतो (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)
समारोह के दौरान निबंध लेखन, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता के विजेता को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेताओं को क्रमशः 7,500 रुपये और 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी, 71 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड की युवा संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 75 हजार की पुरस्कार राशि; 6 दिसंबर को फाइनल

October 4, 2026

Asian Games 2026: 9 पदक जीतकर लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आद्रा मंडल में विकास कार्य से 5 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदलेगी रूट

October 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विजया गार्डन में RRR Drive, नागरिकों ने जमा किया 659 किलो सामान; 106 किलो ऑर्गेनिक कंपोस्ट की बिक्री

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group