Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर छठ घाट पर गंगा घाट जैसी भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
    Breaking News

    JAMSHEDPUR: सूर्य मंदिर छठ घाट पर गंगा घाट जैसी भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025Updated:July 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में सोमवार को संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व विख्यात बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे। सोमवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे।

    READ MORE :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 234 करोड़ की दो परियोजनाओं की स्वीकृति, मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रैफिक दबाव होगा कम, संचालन क्षमता में आएगा सुधार।

    इस भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए और मां गंगा की आरती में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था। महाआरती में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बनारस से आये पंडितों एवं जमशेदपुर के 15 सदस्यीय पंडितों के समूह ने भक्ति से ओतप्रोत एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए। इस दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा देखने को मिला। घंट- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया। एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि के बीच आतिशबाजी कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हमें माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ के साथ इंद्रदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे रघुवर दास, झारखंडवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि”

    गंगा आरती आयोजन के प्रभारी एवं मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती सम्पन्न हुई। शाम से हो रही बारिश के बीच काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान झमाझम बारिश से ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान इंद्रदेव भी सभी भक्तों को आशीर्वाद देने आए हैं। वहीं, उन्होंने आरती में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस दौरान सूर्य मंदिर के सभी पदाधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ सदस्यगण मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banaras style Aarti Ganga Aarti Jamshedpur Shravan month event Surya Mandir Chhath Ghat जमशेदपुर गंगा आरती भक्ति आरती 2025 रघुवर दास मंदिर सावन आरती कार्यक्रम सिदगोड़ा छठ घाट आरती सूर्य मंदिर महाआरती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group