Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भादो अमावस्या पर राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ, ‘मोटी सेठानी’ के जयकारों से गूंजायमान रहा साकची महालक्ष्मी मंदिर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भादो अमावस्या पर राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ, ‘मोटी सेठानी’ के जयकारों से गूंजायमान रहा साकची महालक्ष्मी मंदिर

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट, साकची द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, अंजनी माता एवं राणी सती दादी मंदिर में शुक्रवार को भादो अमावस्या के पावन अवसर पर राणी सती दादी जी का भव्य महामंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

    महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर एवं हाथों में मेहंदी रचाकर मंगल पाठ में शामिल हुईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा राणी सती दादी जी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा।

    कोलकाता से आए प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक विकाश सोंथालिया ने संगीतमय शैली में मंगल पाठ की प्रस्तुति दी। मंगल पाठ का शुभारंभ गणेश वंदना “म्हारा प्यारा गजानंद आइज्यो, रिद्ध सिद्ध न सागै लाइज्यो जी” से हुआ। इसके पश्चात उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति एवं दादी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    इस दौरान “धोय धोये आंगना में आवो म्हारी दादी जी…”, “मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगाणो पड़सी…”, “म्हारी तनधन से लौ लागी ये माय…”, “दूजो वर नहिं ब्याहूंगी…”, “तेरा किसने किया सिंगार मैया बड़ी प्यारी लागे…”, “मेहंदी रची थारा हाथा में, घूरे काजल आंख्या में…” सहित अनेक लोकप्रिय दादी भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे और लगातार “राणी सती दादी जी की जय”, “मोटी सेठानी की जय” के जयकारे लगाते रहे।

    मंगल पाठ के साथ राणी सती दादी जी की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया। लौहनगरी के विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन कार्य संपादित कराया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद भालोटिया, मनोज अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, सुरेश खेमका, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नरेश संघी, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, शंभु चौधरी, सतीश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, राजकुमार मंवड़िया, सुनील सिंघानिया सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhado Amavasya Jamshedpur news Jamshedpur Religion Jharkhand news Mahalakshmi Temple Jamshedpur Marwari Community Jamshedpur MotI Sethani Rani Sati Dadi Rani Sati Dadi Mangal Path Religious Event Jamshedpur Sakchi Temple जमशेदपुर समाचार धार्मिक आयोजन भादो अमावस्या मंगल पाठ महालक्ष्मी मंदिर मारवाड़ी समाज मोटी सेठानी राणी सती दादी साकची मंदिर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    September 12, 2026

    Indian Railways :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में LHB कोच, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा बर्थ और बेहतर सुरक्षा

    September 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    September 12, 2026

    Indian Railways :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में LHB कोच, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा बर्थ और बेहतर सुरक्षा

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर, प्रपत्र-6 के जरिए हुआ पंजीकरण

    September 12, 2026

    DHANBAD NEWS: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पतरातू स्टेशन का किया निरीक्षण, NTPC अधिकारियों संग बैठक

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group