Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

News DeskBy News DeskAugust 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में डोबो पुल, सोनारी मरीन ड्राइव पर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, गुरु वंदना और “जय गुरु रविदास” के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।

डोबो पुल से भूतनाथ मंदिर तक गूंजे जयघोष

रांची से निकली कलश यात्रा के जमशेदपुर पहुंचने पर विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच यात्रा डोबो पुल से विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और भक्तिभाव के साथ गुरु रविदास जी को नमन किया।

15 दिनों तक होंगे दर्शन और पूजन

आयोजकों के अनुसार, काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश भूतनाथ मंदिर, सोनारी में अगले 15 दिनों तक दर्शन और पूजन के लिए स्थापित रहेगा। इस अवधि में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से दर्शन-पूजन के लिए निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

सामाजिक समरसता और समानता का संदेश

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर विचारों का प्रतिनिधित्व करती है जिन्होंने सदियों से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया है।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कलश यात्रा देशभर में गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पवित्र अभियान है।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

भाजपा ने बताया सांस्कृतिक विरासत का अभियान

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समानता, समरसता और मानवता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर काशी से जमशेदपुर पहुंची यह कलश यात्रा शहर के लिए गौरव का विषय है और पार्टी उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पांच सदस्यीय समिति लेकर पहुंची पवित्र कलश

रांची से पवित्र कलश लेकर जमशेदपुर पहुंची पांच सदस्यीय समिति में जितेंद्र राय, पोरेश मुखी, मुचिराम बाउरी, पीके करूवा और शंभु राम शामिल थे। स्वागत समारोह में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group