Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कासमार गांव में भारी ब्लास्टिंग से घरों में आई दरार, सरयू राय करेंगे दौरा
    Breaking News

    Jamshedpur News :कासमार गांव में भारी ब्लास्टिंग से घरों में आई दरार, सरयू राय करेंगे दौरा

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखंड के कासमार गांव का दौरा मंगलवार को करेंगे। इस संबंध में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है।

    सरयू राय ने बताया कि कासमार गांव के ग्रामीण उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर मिलने आए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि डुमरिया के अंचल अधिकारी द्वारा दी गयी गलत सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम ने उनके गांव के समीप पत्थर खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत कर लिया है।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    ग्रामीणों ने श्री राय को अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया पत्र (संख्या 99, दिनांक 10.03.2023) की छायाप्रति दी और बताया कि पत्र में अंकित निर्धारित बिंदुओं के विषय में उल्लेख गलत है। इस कारण से भारी ब्लास्टिंग होने के कारण उनके गांव के घरों में दरार हो गया है। गांव का जल स्तर नीचे चला गया है। दूसरे गांव से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    ग्रामीणों ने श्री राय से आग्रह किया कि वह उनके गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करें और वस्तुस्थिति से प्रशासन को अवगत कराएं। कासमार के ग्रामीणों के अनुरोध पर सरयू राय कल, 03 फरवरी 2026 को घटनास्थल का निरीक्षण के लिए जाएंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administrative negligence damage due to blasting Drinking Water Crisis Dumaria block east singhbhum news groundwater level down house cracks blasting Jharkhand Mining News Kasmar village blasting Saryu Rai visit stone mining dispute villagers complaint कासमार गांव ब्लास्टिंग ग्रामीणों की शिकायत घरों में दरार झारखंड खनन समाचार डुमरिया प्रखंड पत्थर खनन विवाद पूर्वी सिंहभूम समाचार पेयजल संकट प्रशासनिक लापरवाही ब्लास्टिंग से नुकसान भूजल स्तर गिरा सरयू राय दौरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group