Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर दौरे से पहले सुरक्षा व प्रोटोकॉल की उच्चस्तरीय समीक्षा
    Breaking News

    Jamshedpur News :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर दौरे से पहले सुरक्षा व प्रोटोकॉल की उच्चस्तरीय समीक्षा

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारकेड रिहर्सल में भी हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कदमा स्थित Shri Jagannath Spiritual and Cultural Charitable Center तथा बारीडीह स्थित Manipal Tata Medical College का दौरा किया।

    अधिकारियों ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था, परिगमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान की समीक्षा

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रशासनिक एवं पुलिस तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रमंडलीय आयुक्त को दी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग तथा बलों की तैनाती से संबंधित तैयारियों पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। प्रतिनियुक्त फोर्स और दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता और सुरक्षा का परीक्षण भी किया गया है।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    समन्वित प्रयास से तैयारियां पूर्ण

    प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रपति के आगमन को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन हर पहलू पर नजर बनाए हुए है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group