Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :टाटानगर सीटीआरसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Breaking News

Jamshedpur News :टाटानगर सीटीआरसी में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

News DeskBy News DeskMarch 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR.

टाटानगर स्थित केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (CTRC) के कर्मचारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। यह समारोह व्हील शॉप विभाग के समक्ष आयोजित हुआ, जहां रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि, मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा को भगवा वस्त्र पहनाकर की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बिरंगी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

व्हील शॉप के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने प्रेम चन्द्र शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सहायक मंडल विद्युत अभियंता ए.के. नन्दी को भी वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सामान्य) द्वारा टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। बाद में प्रेम चन्द्र शर्मा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ अभियंताओं को रंगोली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

उपलब्धियों से खास बनी इस वर्ष की होली

मंच संचालन करते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष की होली विशेष उल्लास लेकर आई है, क्योंकि कारखाना ने उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। कई अधिकारियों को पदोन्नति मिली है और कर्मचारियों ने भारत सरकार गृह मंत्रालय पदक, अतिविशिष्ट रेल सेवा सम्मान और राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर सीटीआरसी का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने अपनी स्वरचित व्यंग्य रचना “व्हील शॉप में का… बा” प्रस्तुत कर कर्मचारियों का मनोरंजन भी किया।

प्रेम और समरसता का संदेश

मुख्य अतिथि प्रेम चन्द्र शर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं और एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

धन्यवाद ज्ञापन सहायक मंडल विद्युत अभियंता ए.के. नन्दी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभियंता, कुशल कारीगर एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह में लड्डू और कोल्ड ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

September 30, 2026

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

September 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

September 30, 2026

INDIAN RAILWAYS: बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की सौगात, पटना-मुजफ्फरपुर-जोगबनी समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

September 30, 2026

ADITYAPUR NEWS: डेढ़ साल से फरार ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी नाजिया परवीन गिरफ्तार, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला

September 30, 2026

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group