Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित अपने आवास पर बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी बहन बेदु बाई और महारीन बाई समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची सैकड़ों बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।

    साकची, गोलमुरी, टेल्को, बर्मामाइंस, सीतारामडेरा, बारीडीह, भालूबासा, सोनारी और मानगो क्षेत्र से बड़ी संख्या में बहनें रघुवर दास के आवास पहुंचीं। बहनों ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। उन्होंने रघुवर दास के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, रघुवर दास ने बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    रक्षाबंधन प्रेम और जिम्मेदारी का पर्व

    रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया जाता रहा है। यह केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच पवित्र संकल्प, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि आज की नारी परिवार और समाज की जिम्मेदारियों के साथ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही है। अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर सेना, विमानन, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल और उद्योग तक महिलाओं ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है, जहां महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हालांकि, समाज में आज भी कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

    उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से ही परिवार मजबूत होगा और मजबूत परिवारों से समाज एवं राष्ट्र प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। रक्षाबंधन का पर्व सभी को बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agrico Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur politics Jharkhand Former CM Jharkhand news Jharkhand Politics Nari Shakti Raghubar das Rakhi Raksha Bandhan 2026 Raksha Bandhan News Women Empowerment एग्रिको गोलमुरी जमशेदपुर झारखंड टेल्को नारी शक्ति पूर्व मुख्यमंत्री महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा मानगो रक्षा बंधन रक्षाबंधन रघुवर दास साकची सीतारामडेरा सोनारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    August 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: रघुवर दास से सैकड़ों बहनों ने बंधवाई राखी, नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: खेलों के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता, चैंपियन बनाने से सशक्त समुदायों तक

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे खेल और जागरूकता कार्यक्रम

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group