Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :होली से पहले अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में स्पिरिट व नकली ब्रांड बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur News :होली से पहले अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में स्पिरिट व नकली ब्रांड बरामद

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने 2 मार्च को एमजीएम थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध विदेशी शराब निर्माण केंद्र का खुलासा किया।

     ऊंची चहारदीवारी के भीतर चल रहा था गोरखधंधा

    एमजीएम थाना अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज के समीप राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर में ऊंची चहारदीवारी के भीतर अवैध तरीके से विदेशी शराब का निर्माण और बोतलबंदी की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली और बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की।

    भारी मात्रा में सामग्री और ब्रांडेड शराब बरामद

    छापेमारी के दौरान स्पिरिट, तैयार रंगीन तरल शराब, विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, भारी मात्रा में ढक्कन, कॉर्क, नकली लेबल, उत्पाद आसंजक तथा शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त कैरामेल बरामद किया गया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके अलावा प्लास्टिक के ड्रमों में तैयार रंगीन विदेशी शराब भी पाई गई। लगभग 80 पेटियों में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप जैसे ब्रांड के नाम से बोतलबंद शराब जब्त की गई है।कुल बरामद शराब की मात्रा का आकलन किया जा रहा है।

     होली के मद्देनजर सख्ती जारी

    उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    प्रशासन की इस कार्रवाई को त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Excise Department Raid fake liquor factory Foreign Liquor Seized Holi 2026 Action Jamshedpur Illegal Liquor Raid Jharkhand Excise News Karan Satyarthi MGM Police Station Area उत्पाद विभाग छापा एमजीएम थाना क्षेत्र कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर अवैध शराब छापेमारी झारखंड एक्साइज न्यूज़ नकली शराब फैक्ट्री विदेशी शराब बरामद होली होली 2026 कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group