Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए।

    अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में श्री राय ने कहा कि मानगो की बसावट ऐसी है जिसमें एक तरफ हिंदू और दूसरी तरफ मुस्लिम आबादी रहती है। चुनाव दोनों के लिए अहम है। चुनाव में शहर में आपसी भाईचारे का माहौल रहे।

    सरयू राय ने कहा कि इस चुनाव का असर झारखंड सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा। महत्वपूर्ण यह है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को हम लोग और बेहतर कैसे बना सकते हैं, उसको ध्यान में रख कर वोट करना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए समर्थित उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। इसके पीछे का मकसद यह है कि वह मानगो की महिला हैं और यहां जो भी समस्याएं हैं या जो भी विकास के कार्य हुए हैं, उनसे वह बावस्ता हैं।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो विकास की तरफ बढ़ रहा है। हमें यह ध्यान रखना होगा कि मानगो चुनाव में विकास की रफ्तार हरगिज धीमी न हो। उन्होंने 2005 का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह पहली बार विधायक बने तो उन्होंने देखा कि कैसे बच्चे, जवान, बूढ़े पानी के लिए लाइन लगाते थे। यह दृश्य उनके अंतकरण में दर्ज हो गया। उन्होंने संकल्प लिया कि मानगो के लिए पेयजल परियोजना लाएंगे। पेयजल परियोजना आई भी। बीते पांच साल वह जमशेदपुर पूर्व के विधायक रहे। बीते पांच वर्षों में पेयजल परियोजना में कोई प्रगति नहीं हुई थी। जितना उन्होंने काम करवा दिया, उतना ही रह गया। बल्किल परियोजना में गिरावट आई। इंटेकवेल में बालू जमा हो गया। बालू निकालने का काम भी नहीं किया गया। बालीगुमा में उनके विधायक रहते पानी की टंकी बनी थी। पाइपलाइन बिछा दी गई थी लेकिन उसमें पानी नहीं आया। ऐसे ही पृथ्वी पार्क में भी टंकी बनी लेकिन सिर्फ टंकी ही बन कर रह गई। आगे नहीं बढ़ी। बिजली की किल्लत मानगो में बेहद थी। गर्मी के दिनों में लोग घरों में नहीं रहते थे। बाहर ही रहते थे। पानी खरीद कर लाते थे लोग। बालीगुमा में श्री राय के प्रयासों से पावरग्रिड की स्थापना हुई।

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से रांची जाने में पांच घंटे लगते थे। ऐसी थी नेशनल हाईवे की स्थिति। उन्होंने आंदोलन किया। मुकदमें भी हुए। दो साल के निरंतर आंदोलन के बाद नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ। जब नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ, तब पारडीह से बालीगुमा के सड़क किनारे रहने वालों ने कहना शुरु किया कि उनका घर टूट जाएगा। फिर श्री राय ने प्रस्ताव दिया कि फ्लाईओवर बने। आज फ्लाइओवर बन रहा है। हम लोगों ने तय किया था कि कृषि फार्म की जो जमीन ली गई थी, उसमें मेधा डेयरी का प्लांट लगेगा। पांच साल वह पश्चिम के विधायक नहीं रहे तो अब मेधा डेयरी सरायकेला जा रही है।

    श्री राय ने कहा कि 2014 में उन्होंने घोषणा की थी कि मानगो को इस तरह से विकसित करेंगे ताकि कोई भी जरूरी चीज खरीदने के लिए मानगोवासियों को बिष्टुपुर अथवा साकची न आना पड़े। आज उसी दिशा में मानगो आगे बढ़ रहा है। सड़क, पानी, बिजली की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। सफाई के मामले में लोग अपने-अपने पसंद का ठेकेदार बनवा देते हैं। वो ठेकेदार काम नहीं करते हैं। मानगो में सफाई की स्थिति खराब है। गंदगी का अंबार लग जाता है।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो मेयर के लिए मतदाताओं को ऐसे प्रत्याशी को वोट करना चाहिए जो मानगो की बेहतरी को आगे बढ़ा सके। यह काम कोई स्थानीय महिला नेत्री ही कर सकती है। स्थानीय प्रत्याशी को ही तरजीह मिलनी चाहिए। ये न हो कि कोई भी आ जाए और वह विधायक भी बने, मंत्री भी बने और मेयरपति भी। स्थानीय लोगों के लिए भी तो जगह होनी चाहिए।

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    श्री राय ने कहा कि मानगो के चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखना चाहिए। सड़क, साफ-सफाई, बिजली, पानी, बेहतरीन शिक्षण संस्थान खुलेंगे तो वो मानगोवासियों के लिए होंगे और सभी के लिए समान रूप से होंगे। इसलिए ठंडे दिमाग से सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। मानगोवासियों को इस पर मनन जरूर करना चाहिए और उन्हें मिल-जुल कर इसमें भागीदार बनना चाहिए। मानगो का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसका भी भान सभी को रहे, ना ही किसी पार्टी की तानाशाही चले।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026

    Nagpur NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, 15 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

    April 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: अस्मिता सिटी लीग 2026 का शानदार समापन, कबड्डी प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक और गुरु जाट संघ ने मारी बाजी

    April 30, 2026

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group