Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विधायक संजीव सरदार ने दिया ‘नो एंट्री’ लगाने का निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विधायक संजीव सरदार ने दिया ‘नो एंट्री’ लगाने का निर्देश

    झारखंड-ओड़िशा मार्ग पर भीड़भाड़ में ट्रकों की आवाजाही बनी खतरा, विधायक के आदेश के बाद ग्रामीण एसपी ने कोवाली थाना को दिए निर्देश
    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने हल्दीपोखर के साप्ताहिक हाट में बढ़ती भीड़ और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए शनिवार को उस मार्ग पर ‘नो एंट्री’ लगाने का निर्देश दिया है। हल्दीपोखर, जो पोटका प्रखंड का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार है, वहां प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हजारों की संख्या में ग्रामीण खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पूरी तरह भीड़ से भर जाती है।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:साकची शिव मंदिर में 29 जुलाई को होगा सहस्त्रघट गंगाजल जलाभिषेक

    झारखंड-ओड़िशा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बना खतरे का कारण

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    हल्दीपोखर बाजार जिस मार्ग पर स्थित है, वह झारखंड और ओड़िशा को जोड़ने वाला एक अहम राज्यीय मार्ग है। इस मार्ग से दिनभर भारी ट्रकों की आवाजाही होती रहती है। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भीड़भाड़ के दौरान ट्रकों के आवागमन से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस गंभीर समस्या की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, लेकिन अब ठोस कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हुई।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:भारी बारिश से मासूम की मौत पर पोटका विधायक संजीव सरदार पहुंचे पीड़ित परिवार के पास, आर्थिक सहायता की

    प्रशासन ने मानी बात, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    विधायक के निर्देश के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कोवाली थाना को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इसके तहत हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस की ओर से हाट के समय विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला संसद रत्न पुरस्कार 

    जनहित में लिया गया निर्णय, भविष्य में भी सतर्कता के निर्देश
    विधायक श्री सरदार ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हल्दीपोखर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता अनिवार्य है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण की ठोस योजना बनाई जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Haldipokhar Market Accident Prevention Haldipokhar No Entry News Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPURTODAY NEWS Jharkhand Odisha Road Safety Sanjeev Sardar Directive Weekly Haat Traffic Control ग्रामीण सड़क सुरक्षा झारखंड ट्रक नो एंट्री आदेश पोटका विधायक निर्णय संजीव सरदार विधायक खबर हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट ट्रैफिक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group