Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News ;कड़ाके की ठंड के मद्देनजर बर्मामाइंस में भाजपा ने सात सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद
    Breaking News

    Jamshedpur News ;कड़ाके की ठंड के मद्देनजर बर्मामाइंस में भाजपा ने सात सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता की राजनीति का उदाहरण पेश किया। निरंतर जनहित में चल रहे कंबल वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को बर्मामाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सात सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच संयुक्त रूप से कंबलों का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में घर-घर जाकर जरूरतमंदों की पहचान की गई थी। वहीं, चिन्हित लोगों को कूपन देकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें कंबल भेंट गयी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना की राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा की राजनीति सेवा, संवेदना और विकास पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। ठंड में समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए भाजपा लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर गरीब एवं असहाय वर्ग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है और इस ठंड से कोई भी असहाय प्रभावित न हो, यही हमारा प्रयास है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, राकेश सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह पप्पू, सूरज सिंह, राजीव मिश्रा, जोगिंदर सिंह सोनू, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश चौधरी, शशि रंजन दयाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, रामदुलारी देवी, कैलाशपति मिश्र, देववचन प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barmamines Jamshedpur BJP Social Service Blanket Distribution Drive Jamshedpur news Purnima Sahu Vidhyut Varan Mahato Winter Cold Wave Relief Winter Relief Program जमशेदपुर ठंड राहत जमशेदपुर समाचार जरूरतमंदों को कंबल पूर्णिमा साहू पूर्वी विधानसभा बर्मामाइंस कंबल वितरण भाजपा कंबल वितरण भाजपा जनसेवा लक्ष्मीनगर मैदान विद्युत वरण महतो शीतलहर राहत कार्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group