Lahar Chakra

Jamshedpur News ;कड़ाके की ठंड के मद्देनजर बर्मामाइंस में भाजपा ने सात सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

JAMSHEDPUR। लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता की राजनीति का उदाहरण पेश किया। निरंतर जनहित में चल रहे कंबल वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को बर्मामाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सात सौ से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच संयुक्त रूप से कंबलों का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में घर-घर जाकर जरूरतमंदों की पहचान की गई थी। वहीं, चिन्हित लोगों को कूपन देकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें कंबल भेंट गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना की राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा की राजनीति सेवा, संवेदना और विकास पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता जनसेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। ठंड में समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए भाजपा लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर गरीब एवं असहाय वर्ग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है और इस ठंड से कोई भी असहाय प्रभावित न हो, यही हमारा प्रयास है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, राकेश सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह पप्पू, सूरज सिंह, राजीव मिश्रा, जोगिंदर सिंह सोनू, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश चौधरी, शशि रंजन दयाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, रामदुलारी देवी, कैलाशपति मिश्र, देववचन प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version