Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:जमशेदपुर से कोलकाता व भुवनेश्वर की IndiaOne Air एयर सेवा बंद होने का खतरा, RCS स्कीम पर संकट
    Breaking News

    Jamshedpur News:जमशेदपुर से कोलकाता व भुवनेश्वर की IndiaOne Air एयर सेवा बंद होने का खतरा, RCS स्कीम पर संकट

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026Updated:January 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से जोड़ने वाली IndiaOne Air की सेवाएं बंद होने की कगार पर हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की RCS (Regional Connectivity Scheme) की वैधता समाप्त होने वाली है। यदि इस योजना को विस्तार नहीं मिला, तो 31 जनवरी 2026 से जमशेदपुर–कोलकाता और 28 फरवरी 2026 से जमशेदपुर–भुवनेश्वर की हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी।

    RCS स्कीम समाप्ति से बढ़ी चिंता

    कंपनी के अनुसार, RCS स्कीम के तहत मिलने वाली सहायता समाप्त होने के साथ ही सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा समूह द्वारा दी जा रही आर्थिक रियायतों का करार भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में परिचालन लागत बढ़ने के कारण उड़ान सेवाओं को जारी रखना संभव नहीं रहेगा और सेवाएं बंद करना मजबूरी बन जाएगी।

    टाटा स्टील एमडी से मिले कुणाल षडंगी

    इस मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने आज टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन से मुलाकात की। उन्होंने आग्रह किया कि जमशेदपुरवासियों की सुविधा को देखते हुए INDIAone Air को सोनारी एयरपोर्ट पर दी जा रही रियायतें आगे भी जारी रखी जाएं, ताकि हवाई सेवाएं बंद न हों।

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    रनवे विस्तार की भी उठी मांग

    कुणाल षडंगी ने टी. वी. नरेंद्रन से यह भी अनुरोध किया कि जब तक धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक सोनारी एयरपोर्ट के मौजूदा रनवे का विस्तार किया जाए। इससे पहले की तरह ATR विमान यहां उतर सकेंगे और शहर को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

    टाटा स्टील का आश्वासन

    टाटा स्टील के एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने आश्वासन दिया कि यदि केंद्र सरकार जमशेदपुर के लिए RCS स्कीम का विस्तार करती है, तो टाटा कंपनी पहले की तरह लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट का खर्च वहन करती रहेगी, ताकि हवाई सेवाएं जारी रह सकें। साथ ही सोनारी एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    केंद्र से बातचीत की तैयारी

    कुणाल षडंगी ने कहा कि वे इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन से आग्रह करेंगे कि वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से वार्ता कर जमशेदपुर में RCS स्कीम का समय रहते विस्तार करवाएं, ताकि शहरवासियों को हवाई सेवा से वंचित न होना पड़े।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ATR Aircraft Civil Aviation Ministry Dhalbhumgarh Airport Flight Service Suspended INDIAone Air Jamshedpur Flight Jamshedpur to Bhubaneswar Flight Jamshedpur to Kolkata Flight jmm party kunal sarangi RCS Scheme Regional Connectivity Scheme Runway Expansion Sonari AirPort Tata Steel TV Narendran UDAN Scheme आरसीएस स्कीम इंडिया वन एयर एटीआर विमान कुणाल षडंगी क्षेत्रीय संपर्क योजना जमशेदपुर कोलकाता उड़ान जमशेदपुर फ्लाइट जमशेदपुर भुवनेश्वर उड़ान झामुमो टाटा स्टील टी वी नरेंद्रन धालभूमगढ़ एयरपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय रनवे विस्तार सोनारी एयरपोर्ट हवाई सेवा बंद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group