Lahar Chakra

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज में इतिहास स्नातकोत्तर तथा अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण

जमशेदपुर
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की ओर से दो विषयों अर्थशास्त्र तथा इतिहास में स्नातकोत्तर सत्र 2026-2027 के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे स्वीकार करते हुए कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा गठित अलग-अलग निरीक्षण दलों ने आज करीम सिटी कॉलेज का निरीक्षण किया। अर्थशास्त्र के लिए तीन सदस्य निरीक्षण दल में डॉ सूहीता चटर्जी (ग्रेजुएट स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ वीमेन की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष) तथा डॉ अंजू बाला खाखा जबकि इतिहास निरीक्षण दल में डॉ संजय नाथ (इतिहास विभाग, कोऑपरेटिव कॉलेज तथा डॉ अरविंद कुमार सिंह (स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय) शामिल थे। दोनों दलों के अध्यक्ष डॉ परशुराम सियाल (संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान संकाय, कोल्हान विश्वविद्यालय) थे।
दोनों निरीक्षण दलों ने दोनों विभागों की कक्षाओं के अलावा पुस्तकालय, वर्चुअल लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम देखा तथा सभी आवश्यक बिंदुओं पर अपना निरीक्षण कार्य पूर्ण किया।
कॉलेज के प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज, दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ कौसर तस्नीम तथा डॉ एजाज अहमद के अलावा विभागीय प्राध्यापक डॉ एस नबी, डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ मोहम्मद शाहनवाज तथा डॉ इन्द्रसेन सिंह ने निरीक्षण कार्य में भरपूर सहयोग किया। निरीक्षण के बाद यह दोनों निरीक्षण दल अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेंगे।

Exit mobile version