Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सैन्यहितों के मुद्दे संगठन की प्राथमिकता, ‘नमन शहीदों को’ कार्यक्रम का संकल्प
    Breaking News

    Jamshedpur News :सैन्यहितों के मुद्दे संगठन की प्राथमिकता, ‘नमन शहीदों को’ कार्यक्रम का संकल्प

    News DeskBy News DeskMarch 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सैनिक सम्मान और सैनिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हमारा संगठन शहर के पूर्व सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और इन विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा। इन मुद्दों पर ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। यह बातें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने आज एग्रीको मैदान में आयोजित संगठन की मासिक बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान कहीं।

    कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संगठन गीत उमेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं परिचय सत्र भी आयोजित हुआ। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके क्रियान्वयन के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई।

    संगठन शक्ति को सुदृढ़ बनाने पर जोर

    बैठक में संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक पूर्व सैनिक परिवारों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए त्रैमासिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जो 15 मार्च से 15 जून 2026 तक चलेगा। इस अभियान का नेतृत्व संतोष कुमार सिंह और अनुपम शर्मा करेंगे।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सैनिक सम्मान और सैनिक हितों की लड़ाई होगी तेज

    बैठक में यह भी बताया गया कि विगत छह महीनों में कई पूर्व सैनिक परिवारों को सामाजिक स्तर पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है तथा प्रशासन की ओर से भी कई मामलों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इन सभी मुद्दों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने तथा समाधान की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह ज्ञापन तैयार कर संबंधित टीम का गठन करेंगे।बैठक में ECHS कार्ड, पूर्व सैनिकों के नियोजन, सरकारी छात्रवृत्ति, जिला सैनिक कल्याण केंद्र में आधिकारिक कार्यों में सहयोग तथा इन विषयों में संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

    वर्तमान सांगठनिक स्थिति पर विचार

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, विश्वास और संगठन शक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई तथा भविष्य में सैनिक हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    नए सदस्यों का अभिनंदन

    संगठन से जुड़ने वाले नए और ऊर्जावान सदस्यों का “वंदे मातरम्” के घोष के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया।
    कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया।
    बैठक में प्रमुख रूप से दीपक शर्मा, सुखविंद्र सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, संतोष सिंह, योगेश कुमार, राकेश पांडेय, बिरजू कुमार, विजय कुमार, गौतम लाल, सत्य प्रकाश, पंकज शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार, सतीश प्रसाद, रमेश प्रसाद, किशोर प्रसाद, जसवीर सिंह, अमरेंद्र शर्मा, विश्वजीत सिंह, शेखर सुमन तिवारी, नवीन कुमार, आमोद कुमार, धीरज कुमार सिंह, बिनेश प्रसाद, एच. आर. कामत, शिव कुमार, पंकज कुमार, महेश कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, संतोष कुमार मोदी, पवन कुमार, मोहन दुबे, निरंजन शर्मा, आरती ठाकुर, अमित कुमार झा, पूनम झा, राघवेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, आर.पी. चंदन कुमार, रोशन, मंजीत सिंह, कमलेश कुमार राय, वेद प्रकाश सहित लगभग 60 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news नमन शहीदों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group