Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :समस्या नहीं, समाधान पर चर्चा करना न्यास की परंपरा है” — डॉ. कविता परमार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :समस्या नहीं, समाधान पर चर्चा करना न्यास की परंपरा है” — डॉ. कविता परमार

News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस आज को-ऑपरेटिव महाविद्यालय, जमशेदपुर में विभागीय स्तर पर उल्लासपूर्ण और विचारोत्तेजक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर न्यास की स्थापना, उद्देश्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ इसकी प्रासंगिकता को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कविता परमार, जिला परिषद सदस्य एवं विभाग संयोजिका, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, तथा डॉ. नवीन कुमार वेल्दुर्थी, सहायक प्राध्यापक, एन.आई.टी. जमशेदपुर, ने शिरकत की। मंच पर डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. नीता सिन्हा और डॉ. अशोक कुमार रवानी की उपस्थिति रही।

READ MORE :Sibu Soren: दिशोम गुरु राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का स्वास्थ्य स्थिर, डॉक्टर रख रहे नजर, लगातार हो रही प्रार्थनाएं

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने स्वागत भाषण में न्यास के कार्यों को विश्वविद्यालय से जोड़ने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

डॉ. कविता परमार ने अपने संबोधन में कहा, “समस्या नहीं समाधान पर चर्चा करना ही न्यास की परंपरा है।” उन्होंने न्यास की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ‘शिक्षा बचाओ आंदोलन’ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा की विस्तार से चर्चा की। साथ ही 11 प्रमुख विषयों में न्यास की गतिविधियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में न्यास की भूमिका को रेखांकित किया।

डॉ. नवीन कुमार वेल्दुर्थी ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित विचार रखे और एन.आई.टी. जमशेदपुर में 280 किलो प्लास्टिक निष्पादन जैसे उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत विकास और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

READ MORE :RailOne App Lunch:’ रेलवन एप्लीकेशन’ लॉन्च, रेल मंत्री ने की शुरुआत, यात्रियों को सभी जरूरतों का एकजगह मिलेगा समाधान

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रियंका सिंह, सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग ने किया, जबकि डॉ. अशोक कुमार रवानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

इस अवसर पर लगभग 100 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम ने न केवल बौद्धिक समृद्धि प्रदान की, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागरूक किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रो. अमरनाथ सिंह, वर्कर्स कॉलेज का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group