Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

4th Bharat Preneurs 2026 Summit में स्टार्टअप को निवेशकों ने सराहा, निवेश के प्रस्ताव भी मिले
News DeskBy News DeskJuly 25, 2026Updated:July 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर/नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। झारखंड के जमशेदपुर के युवा उद्यमी और बीटेक चौथे वर्ष के छात्र जितेश कुमार झा ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 4th Bharat Preneurs 2026 Summit में अपने स्टार्टअप ALUMNEST के साथ प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। नई दिल्ली स्थित The Leela Ambience Convention Hotel में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के स्टार्टअप संस्थापक, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और उद्यमिता जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए।

निवेशकों के सामने रखा ALUMNEST का विजन

कार्यक्रम के दौरान जितेश कुमार झा ने अपने स्टार्टअप ALUMNEST की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और भविष्य की संभावनाओं को निवेशकों के सामने विस्तार से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को निवेशकों और स्टार्टअप विशेषज्ञों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में मौजूद कई निवेशकों ने स्टार्टअप में निवेश करने में रुचि दिखाई और आगे की संभावनाओं पर चर्चा के लिए प्रस्ताव भी दिए।

यह उपलब्धि न केवल जितेश के लिए बल्कि झारखंड के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Saraikela: ‘कोहिनूर स्टील कंपनी’ पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच, 900 करोड़ के बैंक लोन मामले में कार्रवाई

सम्मेलन में मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर के इस स्टार्टअप सम्मेलन में उत्कृष्ट भागीदारी और नवाचार को देखते हुए आयोजकों ने जितेश कुमार झा को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके नवाचार, उद्यमिता की सोच और स्टार्टअप के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

परिवार ने जताई खुशी

जितेश कुमार झा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी माता पिंकी झा शिक्षिका हैं, जबकि पिता अमर कुमार झा एक निजी संस्थान में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का कहना है कि जितेश ने पढ़ाई के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय मंच पर दिखाई दे रहा है।

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

युवा उद्यमियों के लिए बने प्रेरणा

जितेश कुमार झा वर्तमान में बीटेक चौथे वर्ष के छात्र हैं। छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्टार्टअप सम्मेलन में अपने विचारों को निवेशकों तक पहुंचाना और निवेश के प्रस्ताव प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और दूरदर्शिता को दर्शाता है। उनकी सफलता झारखंड के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे युवा नवाचार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं और “स्टार्टअप इंडिया” अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बना रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: ‘कोहिनूर स्टील कंपनी’ पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच, 900 करोड़ के बैंक लोन मामले में कार्रवाई

October 30, 2026

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

October 30, 2026

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

October 30, 2026
Recent Post

Saraikela: ‘कोहिनूर स्टील कंपनी’ पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच, 900 करोड़ के बैंक लोन मामले में कार्रवाई

October 30, 2026

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

October 30, 2026

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

October 30, 2026

Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय सात्विक के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया, जानें मामला?

October 30, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल जमीन में छिपाए गए दो केन बम बरामद, दोनों को सुरक्षित तरीके से किया गया निष्क्रिय

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group