Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की जटिलताओं को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News

    Jamshedpur News :मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की जटिलताओं को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर आज जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुआई में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं, जिनमें 17 वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में अंचल कार्यालयों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वर्ष 1978 के खतियान की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में पात्र नागरिक एवं संभावित उम्मीदवार प्रमाण पत्र बनवाने में असमर्थ हैं।

    जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि यदि शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो अनेक योग्य प्रत्याशी नगर निगम चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे, जिससे आरक्षित वार्डों के रिक्त रहने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होगी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त महोदय ने आश्वस्त किया कि जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इस दिशा में उचित एवं समयबद्ध समाधान निकाला जा सके।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, विनोद सिंह, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, विकास रजक, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुस्ताक अहमद, मनोज गुप्ता, नीरज साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1978 Khatiyan rule 1978 खतियान नियम Caste Certificate Issue democratic process impact Deputy Commissioner assurance election candidate issue Jamshedpur civic polls Janata Dal United East Singhbhum JDU memorandum to DC JDU ज्ञापन उपायुक्त Jharkhand Municipal Election Mango Municipal Corporation election reserved ward election SC ST OBC certificate issue अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड चुनाव उपायुक्त आश्वासन जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव जाति प्रमाण पत्र समस्या नगर निगम चुनाव झारखंड मानगो नगर निगम मानगो नगर निगम चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित संभावित प्रत्याशी समस्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group