Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

जमशेदपुर। शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार, जमशेदपुर द्धारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी 25 अगस्त मंगलवार को जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण माता का भव्य श्रृंगार, जन्मोत्सव, झूलन उत्सव, भजनों पर नृत्य, भजनों की अंताक्षरी, खेल, भजनों का तंबोला और 56 भोग प्रसाद रहेगा। कोलकाता से आ रहे प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल और स्थानीय कलाकार मोनू शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से माता का गुणगान करेंगे। यह जानकारी संस्था के संस्थापक शंभु खन्ना और अध्यक्ष तुलसी खेमका ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे से आयोजित होने वाले इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य रूप से महिलाओं के लिए झूला और मेहंदी की विशेष व्यवस्था की गई है। मेहंदी लगाने के लिए कूपन शंभू खन्ना के यहाँ उपलब्ध हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं

Exit mobile version