Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :साकची–स्ट्रेट माइल रोड में JNAC का अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹22,800 जुर्माना वसूला
    Breaking News

    Jamshedpur News :साकची–स्ट्रेट माइल रोड में JNAC का अतिक्रमण हटाओ अभियान,₹22,800 जुर्माना वसूला

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) ने सोमवार को साकची और स्ट्रेट माइल रोड में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

    अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे लगाए गए अवैध स्टॉल, रेहड़ी-पटरी और अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। कई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाकर बेच रहे थे, जिनके सामान को जब्त किया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे रखे गए डिस्प्ले आइटम और अन्य अवैध सामग्री भी हटाई गई।

    इसी दौरान COTPA Act के उल्लंघन पर चालान काटा गया तथा प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ पॉलिथीन कैरी बैग उपयोग करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई। कुल मिलाकर ₹22,800 का आर्थिक दंड वसूला गया, जिसमें पॉलिथीन उपयोग, COTPA उल्लंघन और अतिक्रमण से जुड़े जुर्माने शामिल रहे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    साथ ही, JNAC की बिल्डिंग टीम ने बिस्टुपुर और सोनारी के विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई भवनों में स्वीकृत नक्शे से विचलन (Deviation) पाया गया। संबंधित भवन मालिकों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य को नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन पाए जाने पर आगे और सख्त कार्रवाई होगी।

    उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग कर साफ-सुथरा और सुगम यातायात वाला शहर बनाने में मदद करें।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    स्थानीय लोगों ने JNAC द्वारा चलाए गए इस सख्त अभियान का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार ऐसी कार्रवाई से शहर में अव्यवस्था कम होगी और यातायात व्यवस्था और बेहतर बनेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bistupur Building Deviation COTPA Violation Fine Jamshedpur Jamshedpur Anti-Encroachment Jamshedpur cleanliness drive Jamshedpur news Jamshedpur today news JNAC Enforcement Team JNAC अभियान Polythene Ban Action Sakchi Encroachment Drive Sonari Construction Check Urban Regulation Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group