Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    स्वच्छता शाखा की समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और जलजमाव रोकने की तैयारियों की हुई समीक्षा
    News DeskBy News DeskJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को स्वच्छता शाखा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और मानसून पूर्व तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर और स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    नगर आयुक्त ने शहर में संचालित स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफाई कार्य सुनिश्चित करने तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए।

    मानसून पूर्व नाला सफाई अभियान में तेजी लाने पर दिया विशेष जोर

    बैठक के दौरान नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने आगामी मानसून को देखते हुए नाला सफाई अभियान में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर की सभी छोटी एवं बड़ी नालियों की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

    उन्होंने प्रमुख सड़कों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय इलाकों, संवेदनशील स्थानों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नालों और नालियों से गाद तथा कचरे की शीघ्र सफाई करने के निर्देश दिए।

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    जलजमाव रोकने के लिए क्षेत्रवार निरीक्षण के निर्देश

    नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारी क्षेत्रवार निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन और सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

    डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी हुई समीक्षा

    समीक्षा बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    विशेष स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर

    बैठक में आगामी दिनों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breaking news jamshedpur Civic Administration Clean City Campaign door-to-door garbage collection Drain Cleaning Jamshedpur east singhbhum news Jamshedpur civic news Jamshedpur latest news Jamshedpur Monsoon News Jamshedpur news Jamshedpur updates Jharkhand news Jnac / jamshedpur JNAC Commissioner jnac news Monsoon Alert Jamshedpur Monsoon Preparation Public Cleanliness Solid Waste Management Swachh Bharat Mission Swachhata Campaign Trending News Jharkhand urban development Jharkhand Waterlogging Jamshedpur Yogendra Prasad JNAC जमशेदपुर न्यूज नगर आयुक्त जमशेदपुर नाला सफाई अभियान मानसून तैयारी स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group