Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर JNAC की सख्ती, गोलमुरी-साकची में छापेमारी

जमशेदपुर:
जमशेदपुर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की स्वच्छता प्रवर्तन टीम ने आज गोलमुरी और साकची बाजार में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई।

छापेमारी टीम में लेखा पदाधिकारी चंद्रगुप्त अशोक वर्धन, सिटी मैनेजर श्री ज्योति पुंज, राजस्व निरीक्षक श्री प्रकाश टोप्पो सहित कई स्वच्छता कर्मी शामिल थे। टीम ने बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।

READ MORE :Jamshedpur News:विधि विधान से मनाई गई 25वीं रामार्चा पूजा

कार्यवाही के दौरान कुल ₹25,000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा कई दुकानदारों को भविष्य में पुनः ऐसे सामान मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई।

गोलमुरी मार्केट में मुख्य रूप से मिठाई और कपड़े की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
वहीं साकची बाजार में फुटपाथ दुकानदारों और किराना दुकानों पर टीम की नजर रही।

READ MORE :Jharkhand: वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गयी वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल सहित 7 लोग जख्मी, वाहन में तोड़फोड़

टीम ने केवल कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि बाजार में मौजूद ग्राहकों और व्यापारियों को भी जागरूक किया। लोगों से जूट या कपड़े के थैलों के उपयोग की अपील की गई और बताया गया कि यह अभियान सिर्फ नियम लागू करने का नहीं, बल्कि जनसहभागिता से शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास है।

 

Exit mobile version